फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19india Lockdown may continue even after 40 days in the country

देश में 40 दिन के बाद भी जारी रह सकता है लॉकडाउन, पक्ष में हैं कई राज्यों के मुख्यमंत्री 

Mon, 27 Apr 2020 06:46 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 27 Apr 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
Covid 19india Lockdown may continue even after 40 days in the country
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करते पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन 40 दिन के बाद भी जारी रह सकता है। कई राज्यों ने 3 मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन के दूसरे चरण के बाद भी इसे जारी रखने का समर्थन किया है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने जा रही वीडियो कांफ्रेंसिंग में ये मुख्यमंत्री लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की मांग करेंगे। 

विज्ञापन


हालांकि कई राज्यों का कहना है कि लॉकडाउन को बढ़ाने के बजाय इसे केवल प्रभावित इलाकों तक ही सीमित किया जाना चाहिए। दरअसल तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव अपने यहां 7 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर चुके हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, राजस्थान और ओडिशा ने भी इसे आगे बढ़ाने का संकेत दिया है, जबकि आंध्र प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु ने इस बारे में केंद्र सरकार की तरफ से किए जाने वाले फैसले को मानने की बात कही है। 

विज्ञापन

आज की बैठक में तीन बिंदुओं पर होगी चर्चा

सूत्रों का कहना है कि सोमवार को पीएम और राज्यों के सीएम के बीच होने वाली चौथी बैठक में तीन बिंदुओं का एजेंडा है। पहला प्रदेशों में कोरोना संक्रमण की समीक्षा और कंटेनमेंट के कदम, दूसरा गृह मंत्रालय की 20 अप्रैल की गाइडलाइंस का पालन और तीसरा लॉकडाउन के बाद की स्थिति पर चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में 16 तक बढ़ाने की सिफारिश

दिल्ली सरकार की समिति के अध्यक्ष डॉ. एसके सरीन ने लॉकडाउन 16 मई तक बढ़ाने की सिफारिश की है। उनका कहना है कि ग्राफ में गिरावट 10 सप्ताह बाद शुरू होती है। दिल्ली में 10 सप्ताह 16 मई को पूरे हो रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक साथ लॉकडाउन हटाने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा, लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाना चाहिए और फैसले का अधिकार राज्यों को हो।

हॉटस्पॉट तक ही पाबंदी हो : कर्नाटक

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, मप्र के शिवराज सिंह चौहान और आंध्र के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी भी लॉकडाउन केवल हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन तक ही सीमित रखने के पक्ष में हैं। हॉटस्पॉट वाले शहरों में लॉकडाउन बढ़ाने की बात कह रहे हैं। यूपी सरकार ने केंद्र सरकार का निर्णय मानने की बात कही है, लेकिन सार्वजनिक सभाएं 30 जून तक बंद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed