{"_id":"5ebc9be38ebc3e90a359c094","slug":"covid-19-will-change-the-education-system-and-affect-students-going-foreign-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश जाने के सपने वाले 48% छात्रों पर होगा असर, कोरोना शिक्षा क्षेत्र को बदल कर रख देगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विदेश जाने के सपने वाले 48% छात्रों पर होगा असर, कोरोना शिक्षा क्षेत्र को बदल कर रख देगा
Thu, 14 May 2020 06:46 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 14 May 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
कोरोना और ऑनलाइन एजुकेशन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र पर भी बड़ा असर दिख सकता है। शिक्षण संस्थानों की ग्लोबल रैकिंग करने वाली संस्था क्वाकक्वैरली साइमंड्स (क्यूएस) की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना से विदेश जाकर पढ़ाई करने का फैसला कर चुके 48.46 फीसदी छात्रों पर असर होगा। भारतीय छात्र देश में दूसरे राज्यों में जाकर पढ़ने पर भी सोचेंगे।
विज्ञापन
क्यूएस के विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशों में पढ़ाई पहले से महंगी है और अब पढ़ाई के बाद कोरोना के चलते नौकरियों के मौके भी कम होंगे। इसलिए इस तरह की संभावना जताई जा रही है। ‘इंडियन स्टूटेंट्स मोबिलिटी रिपोर्ट 2020: इंपैक्ट ऑफ कोविड-19 ऑन हायर एजुकेशन’ शीर्षक से प्रकाशित रिपोर्ट में बताया है कि विदेश जाकर पढ़ाई का फैसला करने वाले 48.6 फीसदी पर कोरोना का असर दिखेगा। विज्ञान और तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित के छात्र विदेश में पढ़ने के अपने फैसले पर दोबारा विचार करेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि बहुत सारे शिक्षण संस्थान ई-लर्निंग पर जोर देंगे जिससे छात्रों के प्रवास पर लंबे समय तक असर दिख सकता है।
विज्ञापन
कोरोना शिक्षा क्षेत्र को बदल कर रख देगा
विशेषज्ञों का कहना है कि वायरस शिक्षा के क्षेत्र को बदलकर रख देगा। महामारी से पढ़ने और पढ़ाने का तरीका बदलेगा और इसका व्यापक असर शिक्षा के हर क्षेत्र और हर स्तर पर दिखेगा। भारत के परिप्रेक्ष्य में देखने से पता चलता है कि बच्चे दूसरे देश या देश के भीतर दूसरे राज्यों में भी पढ़ने जाने से कतराएंगे क्योंकि हालात पहले की तरह नहीं रहने वाले।
विज्ञापन
अमेरिका में फंसे लोगों के लिए सात फ्लाइट 19 से
अमेरिका में फंसे भारतीय मूल के लोगों की देश वापसी के लिए एयर इंडिया 19 मई से सात उडानों का संचालन करेगा। पहले चरण में सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन डीसी, शिकागो और न्यूयॉर्क से लोगों की वापसी हुई है दूसरे चरण में भी यहीं से लोगों की वापसी होगी। जानकारी के अनुसार दो फ्लाइट सैन फ्रांसिस्को, एक वाशिंगटन डीसी, दो शिकागो और दो न्यूयॉर्क से चलेंगी। माना जा रहा है कि दूसरे चरण के बाद अन्य विमान कंपनियों के जहाजों को आने की अनुमति मिल जाएगी।
पिता से मिलने अमेरिका से रवाना
जतेलंगाना के हनाकोंडा के रहने वाले आईटी इंजीनियर श्रीचरण चर्दा के पिता की तबीयत खराब है। वे पिता से अंतिम क्षणों में मिलने के लिए वाशिंगटन डीसी से मंगलवार रात एयर इंडिया के विशेष विमान से मंगलवार को रवाना हुए हैं। विमान पहले दिल्ली पहुंचेगा इसके बाद हैदराबाद के लिए रवाना होगा।