फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19 : WHO grants emergency validation to Pfizer Biotech vaccine coronavirus india

फाइजर की कोविड वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को डब्ल्यूएचओ की मंजूरी, भारत लेगा आज बड़ा फैसला, बैठक शुरू

Fri, 01 Jan 2021 07:48 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 01 Jan 2021 07:48 AM IST
विज्ञापन
Covid-19 : WHO grants emergency validation to Pfizer Biotech vaccine coronavirus india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने फाइजर और बायोएनटेक की कोरोना वायरस वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत दे दी है। स्वास्थ्य संगठन की ओर से पहली बार किसी वैक्सीन को मान्यता दी गई है। इसी के साथ अब दुनियाभर के देशों में फाइजर की कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल का रास्ता खुल गया है। भारत में कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी देने वाली एक्सपर्ट कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी देने पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। 

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ ने अपने बयान में कहा कि फाइजर-बायोटेक वैक्सीन पहली ऐसी वैक्सीन है, जिसे कोरोना महामारी के आने के बाद संगठन की ओर से इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत दी गई है।  डब्ल्यूएचओ की असिस्टेंट डायरेक्टर मैरिएंगेला सिमाओ ने कहा कि कोरोना वायरस वैक्सीन की वैश्विक पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में ये एक बेहद ही सकारात्मक कदम है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


डब्लूएचओ ने फाइजर की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी की पूरी और विस्तृत जांच बाद में करेगी। फाइजर की वैक्सीन को डब्लूएचओ की हरी झंडी मिलने का मतलब है कि अब गरीब देशों को जल्द ही यूरोप और उत्तरी अमेरिका में पहले से उपलब्ध कोरोना के खुराक मिल सकती है। हर देश के पास अपनी एक ड्रग रेग्युलेटरी एजेंसी है, जो किसी भी कोरोना वैक्सीन के लिए अपनी मंजूरी देने के बाद ही उसका इस्तेमाल करेगी। लेकिन कुछ कमजोर सिस्टम वाले देश आमतौर पर वैक्सीन के टेस्ट के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन पर निर्भर करते हैं।

भारत कोरोना वैक्सीन पर आज लेगा फैसला 

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की विशेषज्ञों की समिति आज वैक्सीन की अनुमति को लेकर बड़ी बैठक करेगी। इस बैठक में इस बैठक में सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया, फाइजर और भारत बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड की वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति मिलने का अनुमान है। 

प्रभावी है फाइजर की कोरोना वैक्सीन
डब्लूएचओ ने फाइजर वैक्सीन की समीक्षा के बाद कहा कि इससे सुरक्षा और प्रभावकारिता के लिए अवश्य ही मानदंड मिलना चाहिए। इस वैक्सीन के दो डोज लेने के बाद कोरोना से मौत की संभावना भी कम हो जाती है। संगठन ने यह भी कहा कि हमने इस वैक्सीन को इसलिए जल्दी मंजूरी दी है क्योंकि सभी लोगों तक इसकी डोज पहुंचने में देरी नहीं होनी चाहिए।

इन देशों ने फाइजर की वैक्सीन को मंजूरी
फाइजर की कोरोना वैक्सीन को सबसे पहले ब्रिटेन ने इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। इसके बाद अमेरिका ने भी इस वैक्सीन को अपनी इजाजत दे दी। इसके बाद यूरोपीय यूनियन, इजरायल, सऊदी अरब समेत दुनिया के कई देशों ने वैक्सीन के इमरजेंसी प्रयोग को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed