फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID-19 vaccines have no magnetic effect: Video of sticking iron items on the body is baseless, the government said- do not fall prey to misinformation

वैक्सीन का चुंबकीय असर : शरीर पर लोहे के सामान चिपकने का वीडियो आधारहीन, सरकार ने कहा- भ्रमित न हों

Fri, 11 Jun 2021 03:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 11 Jun 2021 03:40 PM IST
सार

कोरोना वैक्सीन के दुष्प्रभाव के रूप में सोशल मीडियो में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वैक्सीन लगवाने के बाद एक बुजुर्ग की बांह पर लोहे का सामान व सिक्के आदि चिपकने का दावा किया जा रहा है। सरकार ने गलत करार दिया है। 
 

विज्ञापन
COVID-19 vaccines have no magnetic effect: Video of sticking iron items on the body is baseless, the government said- do not fall prey to misinformation
एसएन में वैक्सीन लगवातीं युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने उस वीडियो को आधारहीन व अफवाहों पर आधारित बताया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वैक्सीन लगवाने के बाद महाराष्ट्र के नासिक के एक बुजुर्ग के शरीर पर लोहे का सामान चिपक रहा है। बुजुर्ग के शरीर में चुंबकीय शक्ति पैदा होने का भी दावा किया जा रहा था। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने शुक्रवार को इस वीडियो और किए जा रहे दावे को खारिज करते हुए जनता से अपील की कि कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाएं और अफवाहों व भ्रामक जानकारियों से दूर रहें। प्रेस इंफर्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक इकाई पीआईबी फैक्ट ने कहा है कि कोविड-19 वैक्सीन को लेकर किए जा रहे दावे आधारहीन हैं। वैक्सीन के कारण इंसान के शरीर में मैग्नेटिक रिएक्शन नहीं हो सकती। कोविड रोधी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनमें धातु का कोई तत्व शामिल नहीं है। 
विज्ञापन


पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा कि टीका लगवाने के बाद मामूली साइड इफेक्ट जैसे सिरदर्द, जहां टीका लगा है वहां दर्द या सूजनहल्का बुखार आ सकता है। पीआईबी ने जनता से अनुरोध किया है कि ऐसे भ्रामक वीडियो से प्रभावित न हों और टीका लगवाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें, महाराष्ट्र के नासिक जिले का एक वीडियो वायरल सामने आया है, जिसमें कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद बुजुर्ग अरविंद सोनार के शरीर में चुंबकीय शक्ति पैदा होने का दावा किया गया था। यह भी कहा गया था कि डोज लेने के बाद उनके शरीर पर चम्मच, स्टील और लोहे के बर्तन और सिक्के चिपक रहे हैं।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मामले की जांच का आदेश दे दिया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा था कि इस मामले में सच्चाई सभी के सामने आनी चाहिए। इसके पीछे कोई चिकित्सीय कारण है या कुछ और यह सच जल्द पता लगना चाहिए। इसलिए हमने इस मामले की जांच का आदेश दिया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed