फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 vaccination update : India s inoculation drive now second largest in world Us Britain UK

टीकाकरण : ब्रिटेन को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचा भारत, अमेरिका के बाद सबसे अधिक लोगों को दी वैक्सीन

Mon, 15 Mar 2021 08:21 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 15 Mar 2021 08:21 AM IST
विज्ञापन
Covid-19 vaccination update : India s inoculation drive now second largest in world Us  Britain UK
कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला

भारत में दुनिया का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान जारी है। इस बीच, सबसे अधिक लोगों का टीकाकरण करने के मामले में भारत दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड टीका लगाने के मामले में भारत केवल अमेरिका से पीछे हैं। भारत में अब 2.974 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से शनिवार रात तक 2.431 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं अमेरिका में शनिवार रात तक 10.113 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। केंद्रीय मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि जारी है। रविवार को कोरोना संक्रमण के 26 हजार से अधिक मामले आए। इस बीच, कोविड टीकाकरण में तेजी लाई गई है। देश में हर दिन औसतन 12.6 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए पांबदियां लगाने के साथ ही टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन


ब्रिटेन को पीछे छोड़ा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के तहत शनिवार रात तक कुल 2,97,38,409 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इनमें से 2.431 करोड़ लोगों को कोरोना का पहला टीका लगा है। रविवार को 15,19,952 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। भारत सबसे तेज टीकाकरण करने के मामले में ब्रिटेन को पछाड़ते हुए दूसरे नंबर पर पहुंचा है। बता दें कि ब्रिटेन में शनिवार रात तक 2.587 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में इतने लोगों को दी गई वैक्सीन 
सबसे अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के मामले में पहले नंबर पर अमेरिका है, जहां अब तक 10.113 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें से 6.888 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। अमेरिका, भारत और ब्रिटेन के बाद सबसे अधिक लोगों को कोरोना टीका लगाने वाला ब्राजील चौथा देश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed