{"_id":"60e29ed28ebc3e9e931949fd","slug":"covid-19-vaccination-india-s-new-vaccine-policy-off-to-a-flyer-6-77-cr-doses-administered-in-13-days-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vaccination: कोविड टीकाकरण ने फिर पकड़ी रफ्तार, 13 दिन में 6.77 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vaccination: कोविड टीकाकरण ने फिर पकड़ी रफ्तार, 13 दिन में 6.77 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन
Mon, 05 Jul 2021 11:25 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:25 AM IST
सार
देश में 21 जून से 3 जुलाई यानी कि पिछले 13 दिनों में 6.77 करोड़ वैक्सीन डोज लगाईं जा चुकी है। टीकाकरण का यह आंकड़ा 8 जून से 20 जुलाई की तुलना में 67 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए तेजी से कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। 21 जून से टीकाकरण की नीति में बदलाव किया गया है, जिसके बाद से एक बार फिर वैक्सीनेशन ने रफ्तार पकड़ ली है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में 21 जून से 3 जुलाई यानी कि पिछले 13 दिनों में 6.77 करोड़ वैक्सीन डोज लगाईं जा चुकी है। टीकाकरण का यह आंकड़ा 8 जून से 20 जुलाई की तुलना में 67 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में केंद्रीयकृत टीका और वितरण नीति अपनाए जाने से रिकॉर्ड संख्या में वैक्सीन लगाई जा रही हैं। देश में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था, लेकिन तबसे लगाई गई कुल वैक्सीन की डोज का 20 फीसदी हिस्सा इन दो हफ्तों में लगाया जा चुका है। 21 जून से शुरू हुए बड़े स्तर पर टीकाकरण के बाद से अब तक रोजाना औसतन वैक्सीन की 52.08 लाख डोज लगाई जा रही हैं। वहीं पिछले 13 दिनों में रोजाना का यह औसत करीब 31.20 लाख डोज पहुंच गया है।
विज्ञापन
जल्द आएगी मॉडर्ना वैक्सीन की पहली खेप
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, कोरोना की वैक्सीन मॉडर्ना की पहली खेप अगले कुछ हफ्तों में भारत आ सकती है। मॉडर्ना वैक्सीन आने के बाद देश में चार कोविड टीके उपलब्ध होंगे। फिलहाल तीन वैक्सीन कोवाक्सिन, कोविशील्ड, स्पूतनिक वी से लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में यह भी जानकारी दी है कि जल्द ही देश में फाइजर वैक्सीन भी आने वाली है। फाइजर कंपनी के सीईओ अल्बर्ट बोर्ला ने जून में कहा था कि उनकी फर्म भारत सरकार से मंजूरी लेने के लिए अंतिम चरणों में है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उसे मंजूरी मिल जाएगी तो इसी साल के अंत तक कंपनी भारत में एक अरब वैक्सीन डोज उपलब्ध करा देगी।