Covid 19 updates: पीएम मोदी ने स्वास्थ्य कर्मियों को सराहा, मंडाविया ने दिखाया किन हालात में कोरोना योद्धा कर रहे काम
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के ट्वीट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने अभियान को सफल बनाने के लिए इससे जुड़े लोगों की तारीफ की। जानिए कोरोना से जुड़े अन्य अपडेट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोविड-19 टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए इससे जुड़े लोगों को बधाई दी और उनकी प्रशंसा की। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के ट्वीट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने लिखा- ये एक उदाहरण है कि किस तरह बड़ा प्रयास करके सभी नागरिकों को कोरोना वैक्सीन दिया जा सकता है। हर उस व्यक्ति की प्रशंसा करता हूं जिसने टीकाकरण अभियान को सफल बनाया है।
इससे पहले आज मंडाविया ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके स्वास्थ्य कर्मियों की कड़ी मेहनत को लोगों को दिखाया था। उन्होंने लिखा- दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेज टीकाकरण अभियान इन स्वास्थ्य कर्मियों की वजह से सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है। इनका योगदान देश हमेशा याद रखेगा।
This is just one example of the monumental effort put in by every stakeholder to ensure our fellow citizens get vaccinated.
विज्ञापन विज्ञापन
Kudos to each and every person who is making India’s vaccination drive a success. https://t.co/5L4yh0JNoR— Narendra Modi (@narendramodi) October 9, 2021
केरल में कोविड-19 के 9,470 नए मामले, 101 मरीजों की मौत
केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में कमी आने लगी है। शनिवार को कोविड-19 के 9,470 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47,84,109 पर पहुंच गई है। राज्य में इस वायरस से 101 और मरीजों की मौत हो गई। यहां कुल मृतकों की तादाद बढ़कर 26,173 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
अगस्त में ओणम त्योहार के बाद केरल में रोजाना कोविड-19 के 30 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे। लेकिन, अब संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,13,132 है, जिसमें से 10.4 प्रतिशत मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।
महाराष्ट्र में कोरोना के 2,486 नए मामले
महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,486 नए मामले सामने आए जबकि 44 और मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ यहीं मृतकों की संख्या 1,39,514 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
बंगाल में दुकानों को छूट
वहीं, प. बंगाल में कोरोना प्रतिबंध में थोड़ी राहत देते हुए सरकार ने दुकानें, रेस्टोरेंट और बार को पहले की तरह खोलने की अनुमति दे दी है। आदेश में कहा गया है कि बार को बी पहले की तरह रात में अधिक समय तक खोलने की इजाजत दी जा सकती है।