फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 update India's total covid cases surge to 83 lakh cross coronavirus

कोरोना : देश में अब सिर्फ 4.34 फीसदी सक्रिय केस बचे, कुल संक्रमित 83 लाख के पार

Wed, 04 Nov 2020 09:45 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 04 Nov 2020 09:45 AM IST
सार

  • देश में 24 घंटे में 46 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले
  • एक्टिव केस के मामले में देश दुनिया में दूसरे से तीसरे नंबर

विज्ञापन
Covid-19 update India's total covid cases surge to 83 lakh cross  coronavirus
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

देश में बुधवार को कोरोना मरीजों का आंकड़ा 83 लाख के पार हो गया है। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों में एक महीने से लगातार गिरावट आ रही है। इस मामले में भारत अब दूसरे से तीसरे नंबर पर आ गया है। 

विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 46,254 नए मामले सामने आए हैं, इसी के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 83,13,877 हो गई है। वहीं कोरोना से 514 नई मौतें होने के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 1,23,611 पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में 53,357 लोगों को अस्पताल से घर भेजा गया है, इसी के साथ संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 76,56,478 हो गई है। वहीं पांच लाख 33 हजार 787 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत तीसरे नंबर पर आई 
देश में सिर्फ 4.34 प्रतिशत मरीजों का इलाज चल रहा है। 26 प्रतिशत के साथ अमेरिका पहले नंबर पर और 11 प्रतिशत के साथ फ्रांस दूसरे नंबर पर है। इटली और बेल्जियम भी टॉप-5 देशों में शामिल हो गए हैं।

कब कितने मामले 
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख और 29 अक्तूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार तीन नवंबर तक कुल 11,29,98,959 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 12,09,609 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को ही किया गया।


आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 514 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 120 महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा छत्तीसगढ़ के 58, पश्चिम बंगाल के 56, दिल्ली के 48, तमिलनाडु के 31 और कर्नाटक तथा केरल के 26-26 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 1,23,611 लोगों की वायरस से मौत हुई है, जिनमें से सबसे अधिक 44,248 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा कर्नाटक के 11,247 , तमिलनाडु के 11,214, उत्तर प्रदेश के 7,089, पश्चिम बंगाल के 7,013 , आंध्र प्रदेश के 6,734, दिल्ली के 6,652, पंजाब के 4,245 और गुजरात के 3,731 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed