फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID-19 update : India reports 16,311 new corona cases and 161 deaths in last 24 hours

COVID-19 update : देश में पिछले 24 घंटे में 16,311 नए कोविड केस आए, 161 की हुई मौत

Mon, 11 Jan 2021 09:24 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 11 Jan 2021 09:24 AM IST
विज्ञापन
COVID-19 update : India reports 16,311 new corona cases and 161 deaths in last 24 hours
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

देश में लगातार कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में 16,311 संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं संक्रमण से 161 नई मौतें हुई हैं।देश में अब तक एक करोड़ से अधिक लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 16,311 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले 1,04,66,595 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 161 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,51,160 हो गई हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 19,299 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,00,92,909 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। इससे कोरोना के सक्रिय के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 2,22,526 रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सक्रिय मामलों में भारत 14वें नवंबर पर 
 दुनियाभर में नौ करोड़ से अधिक लोग वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 19.43 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से सर्वाधिक देशों में अमेरिका शीर्ष पर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत है। कोविड के सक्रिय केस को लेकर दुनिया में भारत 14वें स्थान पर है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। जबकि कोरोना से मौतों के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे नबंर पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed