Covid-19 update : पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,203 नए मामले दर्ज किए, 131 की गई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोविड टीकाकरण अभियान जारी है। इस बीच, कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 13,203 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इस अवधि में 131 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 13,203 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,06,67,736 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 131 मरीजों की मौत हो गई, जिसके चलते देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,53,470 हो गई है।
India reports 13,203 new #COVID19 cases, 13,298 discharges and 131 deaths in last 24 hours, as per Union Health Ministry
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 1,06,67,736
Active cases: 1,84,182
Total discharges: 1,03,30,084
Death toll: 1,53,470
Total vaccinated: 16,15,504 pic.twitter.com/zI1T3JKx2O — ANI (@ANI) January 25, 2021
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 13,298 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,03,30,084 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना संक्रमण के मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। इससे कोरोना के सक्रिय के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 1,84,182 रह गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। देश में 16 जनवरी को शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में अब तक 16,15,504 को वैक्सीन दी जा चुकी है।
सक्रिय मामलों में भारत 13वें नवंबर पर
बता दें कि दुनियाभर में 99,771,661 करोड़ से अधिक लोग वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 21.38 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से प्रभावित सर्वाधिक देशों में अमेरिका शीर्ष पर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत है। कोविड के सक्रिय केस को लेकर दुनिया में भारत 13वें स्थान पर है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। जबकि कोरोना से मौतों के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे नबंर पर है।