{"_id":"6270f34dabf8746f565c537f","slug":"covid-19-update-coronavirus-cases-increased-by-70-percent-in-month-know-how-many-covid-cases-will-rise-in-june-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: एक महीने में 70% मरीज बढ़े, जानिए इस रफ्तार से जून तक कितने लोग संक्रमित हो जाएंगे?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना का कहर: एक महीने में 70% मरीज बढ़े, जानिए इस रफ्तार से जून तक कितने लोग संक्रमित हो जाएंगे?
Tue, 03 May 2022 02:52 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 03 May 2022 02:52 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
इस रफ्तार से बढ़ सकता है कोरोना।
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में एक बार फिर तेजी आई है। पिछले एक महीने के अंदर इसमें 69.549% का इजाफा दर्ज हुआ है। आंकड़ों पर नजर डालें तो दो अप्रैल को देश में 11 हजार 287 एक्टिव केस थे। अब दो मई यानी कल तक 19 हजार 137 हो गया है।अगर संक्रमण की यही रफ्तार रही तो आने वाले दिनों में स्थिति फिर से खराब हो सकती है। आइए आंकड़ों के जरिए कोरोना की रफ्तार को समझते हैं...
तीन हफ्ते में ऐसे बढ़े एक्टिव केस
कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं।
- फोटो :
अमर उजाला
पिछले एक हफ्ते यानी 26 अप्रैल से लेकर दो मई तक देश में 2520 एक्टिव केस बढ़े हैं। इसके पहले 19 से 25 अप्रैल के बीच 2667 एक्टव मरीजों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया। 12 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच 1172 लोग संक्रमित पाए गए थे।
यही रफ्तार रही तो अगले दो महीने में हालात होगी भयावह
अभी हर रोज करीब 200 से 600 एक्टिव केस बढ़ रहे हैं। बीच में एक-दो दिन एक्टिव केस की संख्या माइनस में भी हो रही है। इन सभी को जोड़कर अगर देखा जाए तो हर हफ्ते औसतन 2119 एक्टिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अगर संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं आई और इसी हिसाब से एक्टिव केस बढ़ते रहे तो जून के आखिरी हफ्ते तक कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 36 हजार के पार हो सकती है।
हर हफ्ते ऐसे बढ़ सकते हैं मरीज
नोट : ये आंकड़े हर हफ्ते मिलने वाले औसतन एक्टिव केस के अनुसार हैं।

| तारीख | कुल एक्टिव केस (संभावित) |
| 26 अप्रैल से 02 मई | 19 हजार 137 |
| 04 मई से 10 मई | 21 हजार 256 |
| 11 से 17 मई | 23 हजार 375 |
| 18 से 24 मई | 25 हजार 494 |
| 25 से 31 मई | 27 हजार 613 |
| एक से सात जून | 29 हजार 732 |
| आठ से 14 जून | 31 हजार 851 |
| 15 से 21 जून | 33 हजार 970 |
| 22 से 28 जून | 36 हजार 89 |
नोट : ये आंकड़े हर हफ्ते मिलने वाले औसतन एक्टिव केस के अनुसार हैं।
केस और मौतों के मामले में 17वें नंबर पर भारत
चीन में कोरोना का कहर
- फोटो :
Lockdown In China
हर रोज बढ़ते केस और मौत के मामले में भारत अभी 17वें नंबर पर है। अभी सबसे ज्यादा अमेरिका में लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। यहां हर रोज 40 से 50 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, मौत के मामले में जर्मनी और फ्रांस आगे हैं। यहां हर दिन 150 से 200 लोगों की मौत हो रही है।
भारत में अभी कुल 4 करोड़ 30 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। अच्छी बात ये है कि इनमें 4 करोड़ 25 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि, 5 लाख 23 हजार 889 लोग ऐसे भी रहे, जिनकी जान चली गई।
25 जिलों में कोरोना हुआ बेकाबू
देश के 25 जिलों में कोरोना बेकाबू हो गया है। यहां पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत से 42 प्रतिशत तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा मिजोरम के सेरचिप में 42.32% पॉजिटिविटी रेट है। मतलब यहां कोरोना की जांच कराने वाले हर 100 लोगों में 42 संक्रमित पाए जा रहे हैं। दूसरे नंबर पर भी मिजोरम का ही जिला सितौल है। यहां 38.61% पॉजिटिविटी रेट है।
असम के लखीमपुर में 20% पॉजिटिविटी रेट है। इसी तरह हरियाणा के गुरुग्राम में 14.93% और फरीदाबाद में 11.38% पॉजिटिविटी रेट है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पिति में पॉजिटिविटी रेट 25 हो गया है। दिल्ली में भी पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत से ज्यादा है। दिल्ली से सटे नोएडा में भी हालात खराब होते जा रहे हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 10.86% हो गया है। राजस्थान का धौलपुर भी रेड अलर्ट जोन में है। यहां 11.97% पॉजिटिविटी रेट है। मध्य प्रदेश के देवास में 7.51% की रफ्तार से मरीज मिल रहे हैं।