फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 : The number of people cured of infection in India is 48 lakh more than the patients being treated

कोविड-19: भारत में संक्रमण से ठीक हुए लोगों की संख्या इलाज करा रहे मरीजों से 48 लाख अधिक

Wed, 07 Oct 2020 03:02 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 07 Oct 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 : The number of people cured of infection in India is 48 lakh more than the patients being treated
गाजियाबाद में नमूना एकत्र करता एक स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या उपचाराधीन लोगों की तुलना में 6.32 गुना अधिक है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि करीब 57.50 लाख लोगों के ठीक होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर 85 फीसदी के पार चली गई है। 



उसने कहा, "पिछले कुछ सप्ताह में अधिक संख्या में लोगों के संक्रमण मुक्त होने से देश में मरीजों के ठीक होने की दर 85 प्रतिशत के पार चली गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या कोविड-19 के सामने आए नए मामलों से अधिक थी।" 
विज्ञापन


बताया गया कि पिछले 24 घंटे में करीब 82,203 लोग संक्रमण मुक्त हुए और कुल संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या उपचारधीन लोगों से 48 लाख से अधिक है।

मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में ठीक हुए लोगों में से 75 फीसदी लोग महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और दिल्ली से थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा, "एक दिन में सबसे अधिक 17,000 लोग महाराष्ट्र में ठीक हुए। वहीं कर्नाटक में 10,000 से अधिक लोग ठीक हुए।"

मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 नए आए मामलों में 78 फीसदी मामले इन्हीं 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 7,204 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 67,57,131 हो गई, जबकि 986 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,04,555 हो गई।

वर्तमान में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.55 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed