{"_id":"5e7f2fb18ebc3e72bc033e2d","slug":"covid-19-tamil-nadu-police-in-chennai-creating-awareness-wear-a-helmet-designed-to-look-like-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु पुलिस का जागरूक करने का नया तरीका, कोरोना की तरह दिखने वाले हेलमेट का कर रहे इस्तेमाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु पुलिस का जागरूक करने का नया तरीका, कोरोना की तरह दिखने वाले हेलमेट का कर रहे इस्तेमाल
Sat, 28 Mar 2020 05:47 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 28 Mar 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : ANI
तमिलनाडु में लोगों को जागरुक करने के लिए पुलिस ने नया तरीका निकाला है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान चेन्नई में पुलिस लोगों के बीच जागरुकता पैदा करने और घर में रहने के महत्तव को समझाने के लिए कोरोना वायरस की तरह दिखने वाले हेलमेट का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
Tamil Nadu: Police in Chennai has been creating awareness among the people about the importance of them staying at home amid #CoronavirusLockdown by making a police personnel wear a helmet designed to look like Coronavirus. The helmet has been designed by a local artist Gowtham. pic.twitter.com/LlxrUYfihX
— ANI (@ANI) March 28, 2020विज्ञापन
इस हेलमेट को एक स्थानीय कलाकार गौथम द्वारा डिजाइन किया गया है। इंस्पेक्टर राजेश बाबू ने कहा कि, हम जनता से बात कर रहे हैं। लेकिन उनके बीच जागरुकता बहुत कम है। इसलिए हमने कुछ अलग करने के बारे में सोचा। हमने एक ऐसा हेलमेट डिजाइन किया, जो कोरोना वायरस जैसा दिखता है। हमने कुछ ऐसा करने की सोची, जो लोगों को डराए और वे घर पर रहें।
विज्ञापन