Lockdown India: 14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन जारी, केंद्र कर रहा गंभीरता से विचार!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 अप्रैल के बाद भी देश में लॉकडाउन हटने के आसार कम दिखाई दे रहे हैं। कई राज्य सरकारें और विशेषज्ञ अभी इसके पक्ष में नहीं हैं और केंद्र सरकार से इसे बढ़ाने को कह रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र भी इसपर गंभीरता से विचार कर रहा है। कई राज्यों की तरफ से इसे लेकर लगातार कहा जा रहा है कि हालात के मुताबिक ही लॉकडाउन पर फैसला लिया जाएगा।
A lot of state governments, as well as experts, are requesting Central Government to extend the lockdown. Central Government is thinking in this direction: Government sources pic.twitter.com/iDShmLIS8j
— ANI (@ANI) April 7, 2020विज्ञापन
तेलंगाना
तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मांग की थी कि मौजूदा हालात को देखते हुए लॉकडाउन को और आगे बढ़ाया जाए। कई और राज्यों ने भी इसी तरह के संकेत दिए थे। असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने कहा था कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी राज्य में बाहर के लोगों को प्रवेश देने के लिए परमिट व्यवस्था लागू होगी।
राजस्थान
राजस्थान में लॉकडाउन को खोलने को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि इसे खोलने के लिए चरणबद्ध तरीके से कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसे 21 दिन पूरे होने पर तुरंत नहीं हटाया जा सकता है।
मध्यप्रदेश
इसे अलावा मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दिए हैं। चौहान ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मध्यप्रदेश में लॉकडाउन को आगे भी बढ़ाएंगे। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 14 अप्रैल तक राज्य में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कुछ इसी तरह के संकेत दिए थे। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने सोमवार को लोकभवन में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर एक भी कोरोना संक्रमित छूट गया तो सभी प्रयासों पर पानी फिर जाएगा। ऐसे में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है।
24 घंटे में 508 नए मामले
कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। आज देश में 508 नए मामले सामने आए, 13 की मौत हुई है। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 4789 पहुंच गया है। देश में सबसे ज्यादा 1018 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं।