फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID-19 situation in India under control, say official sources amid reports of rise in cases in asia

Covid 19: एशियाई देशों में बढ़े रहे कोरोना मामले के बीच सरकार ने दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा

Mon, 19 May 2025 08:03 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 19 May 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
COVID-19 situation in India under control, say official sources amid reports of rise in cases in asia
कोरोना - फोटो : PTI

सिंगापुर और हांगकांग में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच भारत के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक की अध्यक्षता में हुई एक विशेषज्ञ समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी), आपदा प्रबंधन सेल, आईसीएमआर और केंद्रीय अस्पतालों के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। एक अधिकारी ने बताया कि 19 मई तक भारत में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या मात्र 257 है, जो देश की बड़ी आबादी के लिहाज से बेहद कम है। लगभग सभी मामले हल्के हैं और अस्पताल में भर्ती की आवश्यकता नहीं पड़ी है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी) और आईसीएमआर के माध्यम से श्वसन संबंधी बीमारियों की निगरानी जारी है। अस्पतालों को इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारियों और गंभीर श्वसन संक्रमण के मामलों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed