फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 situation in delhi HM review implementation of various decisions aarogya setu amit shah 

दिल्ली में कोरोना को लेकर गृह मंत्रालय ने की समीक्षा, 30 जून तक पूरा होगा डोर टू डोर सर्वे

Fri, 26 Jun 2020 11:11 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 26 Jun 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Covid 19 situation in delhi HM review implementation of various decisions aarogya setu amit shah 
नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में 25 जून यानी मंगलवार को केंद्रीय गृह सचिव ने दिल्ली में कोविड-19 पर विभिन्न निर्णयों के कार्यान्वयन की समीक्षा की, जोकि  21 जून को गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए थे। दिल्ली के मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव के साथ एम्स निदेशक, आईसीएमआर महानिदेशक ने बैठक में भाग लिया। इस बात की जानकारी गृह मंत्रालय ने दी।

विज्ञापन

मंत्रालय ने बताया कि बैठक में यह स्पष्ट रूप से कहा गया था कि निर्णय सुचारू रूप से और समय पर लागू किया जा रहा है और दिल्ली के लिए एक कोविड प्रतिक्रिया योजना को अंतिम रूप दिया गया था। कोरोना से संबंधित कार्यों के लिए जिला-स्तरीय टीमें भी गठित की गई हैं।
विज्ञापन



मंत्रालय ने कहा, ‘बैठक में यह भी बताया गया कि दिल्ली में कोविड प्रकोप के सभी समूहों सहित रोकथाम क्षेत्रों का पुन: रेखांकन 26 जून तक अमित शाह द्वारा तय समयसीमा के अनुसार पूरा किया जाएगा। 30 जून तक डोर टू डोर स्वास्थ्य सर्वेक्षण का काम भी पूरा हो जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कोरोनिल: राजस्थान के बाद अब महाराष्ट्र में पतंजलि की दवा पर लगा प्रतिबंध

गृह मंत्रालय ने कहा, ‘अमित शाह के निर्देशों के अनुसार, दिल्ली में सीरोलॉजिकल सर्वे पर चर्चा की गई, जिसे एनसीडीसी और दिल्ली सरकार संयुक्त रूप से किया जाएगा। सर्वेक्षण 27 जून से शुरू होगा और सभी संबंधित सर्वेक्षण टीमों का प्रशिक्षण कल पूरा हो गया है।’

 

गृह मंत्री ने आरोग्य सेतु और इतिहास एप्स के उपयोग को मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी देते हुए मंत्रालय ने बताया कि अमित शाह ने कोविड के प्रकोपों को लेकर भविष्य में पता लगाने, पूर्वानुमान उपकरणों के तौर पर आरोग्य सेतु और इतिहास एप्स के संयुक्त उपयोग को भी मंजूरी दे दी। दिल्ली सरकार की जिला टीमों को एनसीडीसी प्रशिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से एप के संयुक्त उपयोग पर प्रशिक्षण दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed