{"_id":"5e8e85f68ebc3e78c00d0f20","slug":"covid-19-s-jaishankar-talks-with-spanish-foreign-minister-arancha-gonzalez-over-phone-agreed-on-effective-response","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: एस जयशंकर ने स्पेन के विदेश मंत्री अरांचा गोंजालेज के साथ की बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19: एस जयशंकर ने स्पेन के विदेश मंत्री अरांचा गोंजालेज के साथ की बात
Thu, 09 Apr 2020 07:48 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 09 Apr 2020 07:48 AM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को स्पेन के अपने समकक्ष अरांचा गोंजालेज के साथ फोन पर बात की। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए वैश्विक सहयोग की आवश्यकता है।
विज्ञापन
दोनों विदेश मंत्रियों के बीच यह बातचीत ऐसे समय पर हुई है जब इससे एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज पेरेज-कास्टेजोन ने एक-दूसरे से बात की थी। दोनों ने कोविड-19 महामारी के प्रकोप से उत्पन्न स्थिति पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
स्पेन के विदेश मंत्री के साथ बातचीत के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया, 'स्पेन के विदेश मंत्री अरांचा गोंजालेज के साथ फोन पर बात हुई। हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि कोविड-19 के खिलाफ प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए वैश्विक सहयोग की आवश्यकता है। भारत ने स्पेन की तत्काल दवा जरुरत को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।'
विज्ञापन
Had a telephonic conversation with Spanish FM @AranchaGlezLaya. We agreed that effective #COVID response requires global cooperation. India has responded positively to urgent pharmaceutical requirement of Spain.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) April 8, 2020
स्पेन में एक लाख 48 हजार 220 लोग कोरोना की चपेट में हैं। जबकि 14 हजार 792 लोगों की वायरस के कारण जान जा चुकी है। वहीं भारत की बात करें तो यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच हजार से ऊपर पहुंच गई है। वहीं 149 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा विश्व में 13 लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में हैं जबकि 75 हजार से ज्यादा अपनी जान गवां चुके हैं।