फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19: RT-PCR test mandatory for international arrivals from China, Japan, S.Korea, Hong Kong and Thailand

Covid-19: चीन समेत इन पांच देशों के यात्रियों का होगा RT-PCR टेस्ट, संक्रमित पाए जाने पर होंगे क्वारंटाइन

Sat, 24 Dec 2022 01:16 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 24 Dec 2022 01:16 PM IST
सार

चीन, जापान, हांगकांग, बैंकॉक और दक्षिण कोरिया  से भारत आने वाले लोगों को RT-PCR टेस्ट अनिवार्य होगा। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर यात्रियों को क्वारंटाइन भी किया जाएगा। 

विज्ञापन
Covid-19: RT-PCR test mandatory for international arrivals from China, Japan, S.Korea, Hong Kong and Thailand
Mansukh Mandaviya - फोटो : ANI

विस्तार

वैश्विक स्तर पर बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि चीन, जापान, हांगकांग, बैंकॉक और दक्षिण कोरिया से भारत आने वाले लोगों का RT-PCR टेस्ट अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा, इसको लेकर जल्द ही विस्तृत आदेश जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन


मंडाविया ने कहा, हम विमानन मंत्रालय से इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। जिन यात्रियों की RT-PCR रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी या फिर जिनमें बुखार जैसे लक्षण मिलेंगे, उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा। 

विज्ञापन


पांच देशों से आने वाले यात्रियों के लिए एयर सुविधा फॉर्म भरना अनिवार्य
चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए विमानन मंत्रालय का एक आदेश जारी हुआ है। इसके तहत वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति घोषित करने के लिए एयर सुविधा फॉर्म भरना अनिवार्य कर दिया गया है।

कांग्रेस को केवल अपने परिवार की चिंता
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि चीन, कोरिया और जापान में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को केवल एक परिवार की चिंता है। यह समय कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या वह या कांग्रेस के अन्य नेता जो हिमाचल के सीएम के संपर्क में आए थे और जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उन्हें क्वारंटाइन किया गया है?


अनिवार्य कोविड रिपोर्ट का सरकार ने किया खंडन 
कोरोना के बारे में फैलाई जा रही ही एक खबर का सरकार ने खंडन किया है। खबरों में कहा जा रहा था कि अधिक सक्रिय मामले वाले देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR रिपोर्ट अनिवार्य होगी। इसके बाद ही उन्हें भारत आने की अनुमति मिलेगी। खबर का खंडन करते हुए केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए हवाई अड्डों पर रैंडम टेस्टिंग समेत कई अनिवार्य कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए प्रसारित जानकारी सही नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed