{"_id":"5eb0c2388ebc3e90b12df6f4","slug":"covid-19-relaxation-in-lockdown-due-to-increasing-recovery-rate-and-reduction-in-infection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिकवरी रेट बढ़ने व संक्रमण दर घटने से मिली पाबंदियों में ढील, मई के अंत तक हालात काबू में आने की उम्मीद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रिकवरी रेट बढ़ने व संक्रमण दर घटने से मिली पाबंदियों में ढील, मई के अंत तक हालात काबू में आने की उम्मीद
Tue, 05 May 2020 07:02 AM IST
Rajeev Rai
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 05 May 2020 07:02 AM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन
- फोटो : PTI
लॉकडाउन के तीसरे चरण की घोषणा से पूर्व सरकार ने कई तरह की छूट की घोषणा कर सबको चौंका दिया। ज्यातादर दुकानों-कंपनियों को खोलने के साथ प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने राज्यों में जाने की छूट की घोषणा इससे ठीक पहले की गई। दरअसल कोरोना संक्रमण दर और मृत्यु दर में गिरावट तथा लोगों के ठीक होने की दर में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी की रिपोर्ट के बाद सरकार ने इस आशय का फैसला लिया।
विज्ञापन
सरकार का आकलन है कि मई के तीसरे हफ्ते संक्रमितों की संख्या बढ़ेगी। इसके बाद वायरस की उल्टी गिनती शुरू होगी। मई के अंत तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 27.5 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी से ऊपर हो जाएगी। गौरतलब है कि शुरुआती दौर में संक्रमण की दर 4.5 फीसदी थी, जो अब घटकर 3.8 फीसदी रह गई है। संक्रमितों की संख्या भले 40,000 के आंकड़े को पार कर गई है, मगर दूसरा पहलू यह भी है कि 12 हजार लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
20 जिलों तक सीमित रखने में कामयाबी
कोरोना की दस्तक के दो हफ्ते बाद से इसे करीब 20 जिलों तक सीमित रखने में कामयाबी मिली है। इन्हीं बीस जिलों में 70 फीसदी संक्रमित हैं और 72 फीसदी मौतें भी इन्हीं जिलों में हुई हैं। सरकार के एक वरिष्ठ रणनीतिकार के अनुसार इन 20 जिलों का असर इनके पड़ोसी जिलों पर नहीं पड़ा है। इसका अर्थ यह है कि इन जिलों में इस वायरस से लड़ने की योजना कामयाब हो रही है।
विज्ञापन
मुंबई-अहमदाबाद नियंत्रण में, मगर डरा रही दिल्ली
पहले सरकार को मुंबई, पुणे, अहमदाबाद और दिल्ली की बड़ी चिंता थी। इन्हीं महानगरों में कोरोना का प्रकोप ज्यादा था। हालांकि दिल्ली को छोड़कर बाकी जगह सुधार के संकेत हैं। दिल्ली के सभी 14 जिले रेड जोन में हैं। इसके बावजूद राज्य सरकार द्वारा कई गतिविधियों में छूट देने से केंद्र चिंतित है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार को और सख्त कदम उठाने तथा कम से कम रियायत देने की सलाह दी है।
Trending Videos
सामाजिक दूरी को नहीं माना तो और बढ़ेगा कोरोना संक्रमण
- मंत्रालय ने दी सलाह, ढील दी तो बढ़ सकते हैं मामले
- गृह मंत्रालय ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर