{"_id":"6220449a5cb2e901625361dd","slug":"covid-19-number-of-active-patients-in-india-decreased-to-77-152-6561-new-cases-were-found-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 77,152 हुई, बीते 24 घंटे में 6561 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19: देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 77,152 हुई, बीते 24 घंटे में 6561 नए संक्रमित मिले
Thu, 03 Mar 2022 10:01 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:01 AM IST
सार
विगत 24 घंटे में 142 लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ा। इसके साथ ही देश में अब तक कुल 5,14,246 मौतें हो चुकी हैं। देश में कोविड मृत्यु दर अब 1.20 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
देश में कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। गुरुवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे में 6561 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या घटकर 77,152 हो गई है। इस तरह सक्रिय केस 0.20 फीसदी रह गए हैं।
विज्ञापन
विगत 24 घंटे में 142 लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ा। इसके साथ ही देश में अब तक कुल 5,14,246 मौतें हो चुकी हैं। देश में कोविड मृत्यु दर अब 1.20 फीसदी हो गई है। कोविड रिकवरी रेट भी और सुधरकर अब 98.60 फीसदी हो गई है। पिछले 24 घंटे में 14,947 लोग महामारी से उबर गए। बुधवार को कुल 8,82,953 लोगों की जांच की गई। इनमें से 6,561 संक्रमित मिले।
विज्ञापन
COVID-19 | India reports 6,561 new cases, 142 deaths and 14,947 recoveries; Active caseload stands at 77,152 pic.twitter.com/e3YA993QYG
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 3, 2022