फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 news: India reports 6,317 new corona cases, 318 deaths in the last 24 hours

कोरोना अपडेट: 575 दिन में सबसे कम हुई सक्रिय मरीजों की संख्या, 24 घंटे में सामने आए 6,317 संक्रमित 

Wed, 22 Dec 2021 09:50 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 22 Dec 2021 09:50 AM IST
सार

पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 6,317 नए कोरोना मरीज सामने आए और 6,906 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
Covid-19 news: India reports 6,317 new corona cases, 318 deaths in the last 24 hours
बच्चे को अस्पताल ले जाते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ें लोगों को डरा रहे हैं तो कभी ये मामूली राहत भी दे रहे हैं। बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 6,317 नए कोरोना मरीज सामने आए और 6,906 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि, मंगलवार को 5,326 और सोमवार को 6,563 मरीज सामने आए थे। 

विज्ञापन


मौत के मुंह में समा गए 318 लोग
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के अंदर 318 लोगों ने कोरोना की वजह से जान गंवा दी। जबकि, मंगलवार को कोरोना संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 453 दर्ज की गई थी। वहीं 575 दिन बाद सबसे कम सक्रिय कोरोना मरीज रह गए हैं। जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में अब 78,190 सक्रिय कोरोना मरीज हैं, जो 575 दिन बाद सबसे कम हैं। 
विज्ञापन


57 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका 
देश में पिछले 24 घंटों के अंदर 57 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना की खुराक दी गई। इसके बाद देश में टीकाकरण की कुल संख्या बढ़कर 1,38,95,90,670 पहुंच गई है। वहीं अब तक देश में 34201966 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं कुल मौतों की संख्या 478325 पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed