फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19: More tests than the population of America in the country, the Health Minister of Karnataka said this

कोविड-19: देश में अमेरिका की आबादी से ज्यादा हो चुकी जांचें, कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने कही यह बात

Thu, 10 Jun 2021 04:23 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 10 Jun 2021 04:23 PM IST
सार

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने देश में अब तक हुई कोरोना जांच को बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि किसी ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया।
 

विज्ञापन
Covid-19: More tests than the population of America in the country, the Health Minister of Karnataka said this
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक की गई कुल जांच की संख्या अमेरिका की कुल आबादी के आंकड़े को पार कर गई है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'किसी ने यह ध्यान दिया कि भारत में कोविड-19 जांच की संख्या अमेरिका की कुल आबादी से कहीं ज्यादा है?’

विज्ञापन


तीन माह में 13 करोड़ नमूनों की जांच
सुधाकर ने कहा कि अब तक कुल 37 करोड़ जांच हुई है, जिनमें से पिछले तीन महीने में ही 13 करोड़ नमूनों की जांच की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक 37,21,98,253 नमूनों की जांच की जा चुकी है। बता दें, अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनुसार 26 अप्रैल 2021 को अमेरिका की आबादी 33 करोड़, 14 लाख, 49 हजार 281 थी। बीते एक दशक में इसमें अब तक की सबसे कम 7.4 फीसदी की दर से बढ़ोतरी हुई। 
विज्ञापन


पिछले तीन माहों में भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाया है। इस दौरान हजारों लोगों की मौत हो गई और लाखों लोग महामारी की चपेट में आए। अब हालात धीरे-धीरे काबू में आ रहे हैं, लेकिन अब तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी लहर की रफ्तार कम हुई, मौत के आंकड़े ने तोड़ा रिकॉर्ड
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से हुई मौत के आंकड़े ने सभी को चौंका कर रख दिया है। लगातार तीसरे दिन कोरोना के दैनिक संक्रमित मामले तो एक लाख से कम आए हैं लेकिन बीते 24 घंटे में कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 6148 पर पहुंच गया है। 



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 94,052 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,91,83,121 हुई और एक दिन में 6,148 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,59,676 हो गई है। 1,51,367 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,76,55,493 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11,67,952 है।

: More tests than the population of America in the country, the said this
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed