फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 India: Corona cases are decreasing week-by-week, says Health Ministry

Covid-19 India: देश में सप्ताह-दर-सप्ताह कम हो रहे कोरोना मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

Fri, 23 Dec 2022 02:54 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 23 Dec 2022 02:54 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि आठ राज्यों और चार केंद्रशासित प्रदेशों में वर्तमान में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं है।

विज्ञापन
Covid-19 India: Corona cases are decreasing week-by-week, says Health Ministry
मनसुख मंडाविया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनियाभर में कोरोना के मामलों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में सप्ताह-दर-सप्ताह गिरावट जारी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट जारी है और 22 दिसंबर को साप्ताहिक संक्रमण दर 0.14 प्रतिशत दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि आठ राज्यों और चार केंद्रशासित प्रदेशों में वर्तमान में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं है। वहीं पांच राज्यों में देश के 78 प्रतिशत मामले हैं, जिनमें गिरावट जारी है।
विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि सात से 13 अक्टूबर तक औसत दैनिक मामले 2408 आ रहे थे, जो 1.05 प्रतिशत थे। 16 से 22 दिसंबर के बीच यह घटकर 153( 0.14 प्रतिशत) हो गया। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया है कि 21 दिसंबर तक वैश्विक कोरोना मामलों में भारत का योगदान केवल 0.03 प्रतिशत था। देश में इस सप्ताह में केवल 153 मामले सामने आए थे। जबकि, जापान का 26.8 प्रतिशत यानी 1,54,521 मामले आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed