फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 India: 5,108 new corona cases today, Daily positivity rate is 1.44 percent

Covid-19: देश में आज 5,108 नए कोरोना मरीज, संक्रमण दर 1.44 पहुंची

Wed, 14 Sep 2022 10:30 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 14 Sep 2022 10:30 AM IST
सार

बीते 24 घंटों में कोरोना के 5,108 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 5,675 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब 45,749 सक्रिय कोरोना मरीज हैं।

विज्ञापन
Covid-19 India: 5,108 new corona cases today, Daily positivity rate is 1.44 percent
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 5,108 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 5,675 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब 45,749 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। वहीं संक्रमण दर 1.44 प्रतिशत पहुंच गई है। बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में 528216 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। यह कुल संक्रमण की 1.19 प्रतिशत है। 

विज्ञापन


24 घंटे में 19 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका 
देश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत अबतक 2,15,67,06,574 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 19,25,881 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।

विज्ञापन


ऑक्सीजन की कमी से मौतों की होगी जांच 
देश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों के दावे को सरकार लगातार नकारती रही है। इसी बीच स्वास्थ्य और परिवार कल्याण से संबंधित संसद की स्थायी समिति ने एक रिपोर्ट में सिफारिश की है कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ऑक्सीजन की कमी के कारण कोविड की मौतों की जांच करे और पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा सुनिश्चित करे।

विज्ञापन
विज्ञापन


समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि "मंत्रालय को राज्यों के साथ समन्वय कर ऑक्सीजन की कमी के कारण होने वाली मौतों का ऑडिट करना चाहिए और कोविड से होने वाली मौतों के ठोस दस्तावेज को सबके सामने लाना चाहिए, जो वास्तव में सरकार की उत्तरदायी और जिम्मेदार भावना है। इस दस्तावेज के सामने आने से नीति के सतर्क सूत्रीकरण और स्थितिजन्य स्वास्थ्य आपातकालीन देखभाल का सामना करने में मदद मिलेगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed