फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid 19 in maharashtra 3081 new cases came within a day

Covid 19 : महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट, चार महीने बाद एक ही दिन के भीतर आए 3081 नए मामले

Fri, 10 Jun 2022 07:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 10 Jun 2022 07:42 PM IST
सार

महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों के रोज रिकॉर्ड टूट रहे हैं। कोरोना के एक दिन के भीतर 3081 नए मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
covid 19 in maharashtra 3081 new cases came within a day
बूस्टर डोज की सिफारिश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र में आज कोविड के 3081 नए मामले सामने आए जबकि 1323 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। प्रदेश में इस समय तक कोविड से शून्य मौतों के साथ एक्टिव मामले 13329 थे। यह जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने दी है। 
विज्ञापन


इससे एक दिन पहले 9 जून को 2,813 नए कोविड केस दर्ज किए गए थे। महाराष्ट्र में संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है। हालांकि कोविड के मामलों की रोज की गिनती की सीढ़ी में सिर्फ एक और पायदान है, जो पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में आज तक कोविड की रिकवरी दर 97.96 प्रतिशत है। प्रदेश में इस समय टेस्ट पॉजिटिविटी दर 9.73 प्रतिशत है। 

Maharashtra | 3081 new COVID cases were reported today in the state while 1323 patients were discharged. With zero deaths today, active cases stood at 13,329 pic.twitter.com/d4oUxFF3ee
विज्ञापन
विज्ञापन


— ANI (@ANI) June 10, 2022


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 15 फरवरी को आए 2831 मामलों के बाद एक दिन में महाराष्ट्र में सबसे अधिक संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस समय तक प्रदेश में 8,12,37,544 लेब्रोरेटरी परीक्षणों में 79,04,709 का कोविड-19 के टेस्ट पॉजिटिव आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed