{"_id":"5e9887db8ebc3e75f5658bb5","slug":"covid-19-in-how-many-days-new-cases-of-coronavirus-break-when-the-link-of-infection-breaks","type":"story","status":"publish","title_hn":"कितने दिन कोरोना वायरस के नए मामले सामने न आने पर टूटती है संक्रमण की कड़ी?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कितने दिन कोरोना वायरस के नए मामले सामने न आने पर टूटती है संक्रमण की कड़ी?
Thu, 16 Apr 2020 09:59 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 16 Apr 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 अप्रैल को खत्म हो रहे लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने के पीछे सरकार की एक सुनियोजित योजना थी, इसके पीछे वैज्ञानिक कारण था। सवाल किए जा रहे थे कि आखिर 30 अप्रैल की बजाय 3 मई तक लॉकडाउन जारी रखने के पीछे क्या मकसद था। इसका विस्तृत ब्यौरा बीते दिनों स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से देश को दिया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया है कि आखिरी केस निगेटिव आने के बाद यदि 28 दिन किसी क्षेत्र में कोरोना का कोई केस ना आए तब माना जाता है कि संक्रमण की कड़ी टूटी है। दरअसल, मंत्रालय से पूछा गया था कि लॉकडाउन को 40 दिन तक बढ़ाने के पीछे कोई चिकित्सकीय कारण है या नहीं।
विज्ञापन
यही वजह है कि 3 सप्ताह पहले लॉकडाउन किया गया और अब फिर 3 मई तक इसे बढ़ाया गया, जिससे हर इलाके में यह सुनिश्चित हो जाए कि कहीं भी चेन ऑफ ट्रांसमिशन जारी न हो। इसी के साथ ही भारत में कोरोना संक्रमण के ट्रेंड्स को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के मामले में युवा ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं जबकि मृतकों में उम्रदराज लोगों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन