फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 If you want to avoid corona virus you have to be cautious About Food

कोरोना वायरस से बचना है तो खान-पान में रहना होगा सतर्क, होम डिलिवरी कितनी सुरक्षित है?

Tue, 31 Mar 2020 06:27 PM IST
अपूर्वा राय बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 31 Mar 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 If you want to avoid corona virus you have to be cautious About Food
मिजोरम जायका - फोटो : Pixabay

क्या आपको वो समय याद है, जिस समय आप बिना किसी रोक-टोक और प्रतिबंध के सुपर मार्केट में जाकर ख़रीदारी किया करते थे? जब आप हाथ में ट्रॉली लेकर पूरा सुपर मार्केट घूम लिया करते थे और ज़रूरत की हर चीज को अपनी ट्रॉली में डालकर घर लौट आते थे। लेकिन जब से कोरोना वायरस महामारी बना है तब से लगभग देश बंद हैं। दुनिया भर के देशों ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी है और कुछ देशों में कर्फ़्यू भी लगा दिया गया है। ऐसे में लोगों को सिर्फ़ तभी घर से बाहर निकलने की इजाजत है जब कोई जरूरी काम हो। यानी किसी भी गैर-जरूरी वजह से घर से बाहर निकलने पर मनाही है।

विज्ञापन

लेकिन जरूरी चीजों की दुकानें खुली हुई हैं लेकिन खरीदारी करने का सबसे सुरक्षित तरीका क्या है? या फिर अगर आप इस महामारी के दौर में भी सामान ऑर्डर कर रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखें?

विज्ञापन

दुकान पर खतरा क्या है?

कोरोना वायरस का संक्रमण तब फैलता है जब कोई व्यक्ति संक्रमित शख़्स के संपर्क में आता है। जब कोई संक्रमित शख़्स खांसता है या छींकता है तो उसकी छींक-खांसी के साथ ही कई वायरस हवा में चले जाते हैं। जब कोई दूसरा आदमी इसके संपर्क में आता है तो उसके संक्रमित होने की आशंका बढ़ जाती है।यह खतरा संक्रमित सतह के संपर्क में आने पर भी होता है। ऐसे में खरीदारी के लिए जाने से और दूसरे लोगों के साथ घुलने-मिलने से संक्रमित होने का खतरा बढ़ता है। यही वजह है कि हर देश सोशल डिस्टेंसिंग की बात कर रहा है। लोगों से कहा गया है कि वो एक-दूसरे से कम से कम दो मीटर यानी छह फीट की दूरी पर रहें। स्वास्थ्य अधिकारियों का और विशेषज्ञों की कहना है कि ये जरूरी है। बहुत सी दुकानें इन नियमों का पालन भी कर रही हैं।

Covid 19 If you want to avoid corona virus you have to be cautious About Food
सैनेटाइजर या साबुन - फोटो : ट्विटर

लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसीन की प्रोफेसर सैली ब्लूमफील्ड का कहना है कि जब लोग सुपर मार्केट जाते हैं तो वो सामान उठाते है। रखते हैं देखते हैं और दोबारा रख देते हैं। वो एक सामान को उठाकर दूसरी जगह रखते हैं और फिर कोई दूसरा आकर उन्हें वहां से हटाकर कहीं और रख देता है। लोग बिल की जांच कराते हैं, कैश का लेन-देन करते हैं, कार पार्क करते हैं, एटीएम मशीन पर नंबर प्लेट को छूते हैं, कार पार्किंग के दौरान टोल और दूसरी चीजों को छूते हैं। इसके साथ ही इस दौरान वो दर्जनों लोगों के संपर्क में आते हैं। इन कुछ घंटों के दौरान संक्रमण की बहुत अधिक आशंका होती है लेकिन कुछ उपायों को अपनाकर संक्रमित होने से बचा जा सकता है।

  • अपने हाथों को साबुन से कम से कम बीस सेकंड तक धोएं। आप चाहें तो अल्कोहल बेस्ड सैनेटाइजर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं लेकिन खरीदारी करने से पहले और बाद में दोनों ही वक़्त हाथों को साफ करना जरूरी है।
  • एक बात जो पक्के तौर पर ध्यान रखनी है वो ये कि कोई भी सतह सुरक्षित नहीं है। कोई भी जगह असुरक्षित हो सकती है। ऐसे में अगर आप किसी चीज़ को हाथ में पकड़ें या फिर कहीं अगर हाथ रखें तो हाथों को बिना साफ किए चेहरे पर ना लगाएं।
  • जहां तक संभव हो डिजिटल पेमेंट करें क्योंकि कार्ड और कैश की पेमेंट के दौरान संपर्क में आने का ख़तरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

तो क्या खाने-पीने की चीजों से भी फैल सकता है कोविड-19

हालांकि अभी तक इस तरह का कोई मामला सामने तो नहीं आया है जिसमें ये पता चला हो कि कोरोना वायरस का संक्रमण खाने के माध्यम से भी फैलता है और ना ही ये कि खाना पकाने से वायरस मर जाता है। यूके फूड स्टैंडर्ड्स एजेंसी वेबसाइट के मुताबिक, बेहतर होगा कि घर पर पका खाना खाया जाए लेकिन अब भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो टेक-अवे और फूड डिलीवरी पर निर्भर हैं। प्रोफेसर ब्लूमफ़ील्ड के मुताबिक, इस मामले में 'ज़ीरो रिस्क' जैसी कोई चीज ही नहीं है। जब खाना पैक किया जाता है तो वो एक हाथ से दूसरे हाथ में जाता है और यह एक बहुत बड़ी चिंता है। प्रोफेसर ब्लूमफील्ड कहते हैं, अगर आप पैकिंग वाला खाना इस्तेमाल करने वाले हैं तो उसे इस्तेमाल करने से 72 घंटे पहले या तो स्टोर कर लें या फिर उसे स्प्रे कर लें। इसके अलावा जिस प्लास्टिक या ग्लास के कंटेनर में खाना पैक करके आया है उसे सैनेटाइज़्ड वाइप से पोछ लें।

अगर आप फल या सब्जी मंगा रहे हैं तो ध्यान रखें वो एक हाथ से दूसरे हाथ में गई होंगी। इन चीजों को रखने से पहले बहते पानी में अच्छी तरह धोएं। जब पानी निकल जाए तो इन्हें सुरक्षित रख दें।

Covid 19 If you want to avoid corona virus you have to be cautious About Food
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

होम डिलिवरी कितनी सुरक्षित है?

इस बात से तो इनकार नहीं किया जा सकता है कि किसी शॉपिंग स्टोर पर जाकर सामान खरीदने से कहीं अधिक सुरक्षित है कि आप घर पर ही सामान लें। लेकिन ऐसा नहीं है कि इसमें ख़तरा नहीं है। जब कोई चीज आप तक पहुंचती है तो वो कई हाथों से होकर आती है उसके बाद जिस गाड़ी में उसे रखकर लाया गया वो कितनी साफ और सुरक्षित थी ये भी एक मुद्दा है। फूड सेफ़्टी एक्सपर्ट और ब्लॉगर डॉ. लीसा एकर्ले की सलाह के अनुसार, अगर आप डिलीवरी सिस्टम से काम चला रहे हैं तो अपने घर के मुख्य दरवाज़े पर एक नोट लगा दें। इस पर लिखा हो कि कृपया घंटी बजाकर थोड़ा पीछे खड़े हो जाएं। ऐसा करने से आप उस शख़्स के सीधे संपर्क में ना आकर संक्रमित होने से बच सकते हैं।

लेकिन उन लोगों का क्या जो कोरोना वायरस से परेशान और तंगी में चल रहे लोगों की मदद कर रहे हैं?

यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स के वायरोलॉजी एक्सपर्ट प्रोफ़ेसर एलिसन सिनक्लेयर कहते हैं, "किसी दोस्त या फिर किसी और के हाथों घर का सामान मंगाते हैं तो उसकी तुलना में ऑनलाइन डिलिवरी अधिक सुरक्षित होनी चाहिए।"

कुछ विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि प्लास्टिक बैग इस महामारी के दौरान एक बार से ज़्यादा बार इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Covid 19 If you want to avoid corona virus you have to be cautious About Food
Parcel

पार्सल ले जाना कितना सुरक्षित?

इस दौर में कई रेस्तरां खाना पार्सल के तौर पर ले जाने पर जोर दे रहे हैं। जो बड़े और अच्छे रेस्तरां हैं, वो खाना बनाने में स्वच्छता का ध्यान किसी अन्य की तुलना में ज्यादा रखते हैं इसलिए ताजा बने खाने को पार्सल के तौर पर ले जाने में खतरा कम है। पैकेजिंग के वक़्त के खतरे को भी कुछ बातों का ख्याल रखकर कम किया जा सकता है। प्रोफेसर ब्लूमफील्ड इस बारे में सलाह देते हैं, "खाने को पहले साफ बर्तन में उड़ेल दें और फिर खाने के पैकेट को फेंक दें। खाने से पहले अपने हाथ जरूर धोएं।" वो कहते हैं, "खाना भी चम्मच की मदद से निकालें और छुरी-कांटे की मदद से खाएं ना कि हाथों से।"

मौजूदा हालात में ठंडा खाना खाने के बजाए गर्म और ताजा पका खाना मंगाए। फूड स्टैंडर्ड एजेंसी इस बात पर जोर देती है कि खाने से खतरा बहुत कम है और अगर खाना सही तरीके से बनाया गया हो तो उसे खाने में कोई समस्या नहीं।

हालांकि ब्लूमफील्ड कहते हैं कि आप निश्चिंत होने के लिए खाने पकाने और खाने में अतिरिक्त सावधानी बरत सकते हैं। मसलन अगर आपको पिज़्जा खाना है तो एक बार उसे माइक्रोवेव में दो मिनट गर्म कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed