फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid 19 coronavirus cases jn.1 sub variant highst case in karnataka and andhra pradesh

JN.1: देश में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वैरिएंट; अब तक 1226 मामले, कर्नाटक-आंध्र में सबसे ज्यादा केस

Thu, 18 Jan 2024 03:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 18 Jan 2024 03:47 PM IST
सार

आईएनएसएसीओजी की डेटा के अनुसार, 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इस वेरिएंट की उपस्थिति का पता लगाया गया है। कर्नाटक में जेएन.1 सब वेरिएंट के 234 मामले, आंध्र प्रदेश में 189, महाराष्ट्र में 170, केरल में 156 और पश्चिम बंगाल में 96 मामले हैं।

विज्ञापन
covid 19 coronavirus cases jn.1 sub variant highst case in karnataka and andhra pradesh
कोविड सब वेरिएंट JN.1 (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोविड-19 का नया वेरिएंट जेएन.1 तेजी से अपना पैर पसार रहा है। भारतीय एसएआरएस- सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (आईएनएसएसीओजी) के अनुसार देश में जेएन.1 के 1,226  मामले सामने आए हैं। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


तेजी से बढ़ रहा जेएन.1 का संक्रमण
आईएनएसएसीओजी की डेटा के अनुसार, 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस वेरिएंट की उपस्थिति का पता लगाया गया है। कर्नाटक में जेएन.1 सब वेरिएंट के 234 मामले, आंध्र प्रदेश में 189, महाराष्ट्र में 170, केरल में 156 और पश्चिम बंगाल में 96, गोवा में 90, तमिलनाडु में 88 और गुजरात में 76 मामले हैं। 
विज्ञापन


राजस्थान में जेएन.1 के 37 मामले हैं। वहीं तेलंगाना में 32, छत्तीसगढ़ में 25, दिल्ली में 16, उत्तर प्रदेश में सात, हरियाणा में पांच, ओडिशा में तीन और उत्तराखंड और नगालैंड में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। देश में कोविड मामलों की संख्या में बढ़ोतरी और जेएन.1 सब वेरिएंट का पता लगने के बाद केंद्र सरकार ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा है। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जेएन.1 वेरिएंट को पहले VOI के रूप में वर्गीकृत किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed