Covid 19 India: कोरोना के दैनिक मामलों में हुई बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 12923 नए मरीज
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 12,923 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। बुधवार के मुकाबले आज रिपोर्ट किए गए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कल संक्रमण के 11,067 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ पांच लाख से ज्यादा हो चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 12,923 नए संक्रमित मिले हैं। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,08,71,294 हो गई है। वहीं, इस दौरान 108 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,55,360 हो गई है।
India reports 12,923 new #COVID19 cases, 11,764 discharges, and 108 deaths in the last 24 hours, as per Union Health Ministry
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 1,08,71,294
Total discharges: 1,05,73,372
Death toll: 1,55,360
Active cases: 1,42,562
Total Vaccination: 70,17,114 pic.twitter.com/qn32Iersvx — ANI (@ANI) February 11, 2021
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 1,05,73,372 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 11,764 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दो लाख से नीचे बनी हुई है।
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,42,562 है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं अब तक 70,17,114 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इसके अलावा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 10 फरवरी तक कोविड-19 के कुल 20,40,23,840 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसमें से 6,99,185 नमूनों का परीक्षण बुधवार को किया गया है।