फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19: Cases started increasing in China, Europe, South-East Asia, Health Minister Mandaviya alerted the officials

कोविड-19 : चीन, यूरोप, दक्षिण-पूर्व एशिया में बढ़ने लगे केस, स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने किया अलर्ट

Thu, 17 Mar 2022 07:40 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 17 Mar 2022 07:40 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने कहा कि देशभर में अत्यधिक सतर्कता बरतें और बड़े पैमाने पर जीनोम सीक्वेंसिंग कराएं। जीनोम सीक्वेंसिंग से यह पता लगाया जा सकता है कि कोरोना वायरस कोई नया स्वरूप तो धारण नहीं कर रहा है। 

विज्ञापन
Covid-19: Cases started increasing in China, Europe, South-East Asia, Health Minister Mandaviya alerted the officials
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन, दक्षिण पूर्व एशिया व यूरोप में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से अधिकारियों को चौकन्ना रहने व निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन

हालात की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने बुधवार को अधिकारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देशभर में अत्यधिक सतर्कता बरतें और बड़े पैमाने पर जीनोम सीक्वेंसिंग कराएं। जीनोम सीक्वेंसिंग से यह पता लगाया जा सकता है कि कोरोना वायरस कोई नया स्वरूप तो धारण नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन

उच्च स्तरीय बैठक में मंडाविया ने देश में महामारी की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने 27 मार्च से शुरू होने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर भी बैठक में अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। हालांकि इस बारे में पूर्व में जारी आदेश को वापस लेने का फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चूंकि पड़ोंसी देशों, खासकर चीन, सिंगापुर, विएतनाम व यूरोप में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं, इसलिए यह समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। बैठक में मंडाविया ने महामारी प्रबंधन को लेकर तीन महत्वपूर्ण निर्देश दिए। पहला यह कि निगरानी बढ़ाई जाए, जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाई जाए और उच्च स्तरीय सतर्कता बरती जाए। 
देश में चौथी लहर के संकेत नहीं : नरेंद्र कुमार
देश में फिलहाल चौथी लहर के कोई संकेत नहीं हैं। कोविड टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ. नरेंद्र कुमार का कहना है, देश में कोरोना बढ़ने की संभावना कम है। भारत और बाकी देशों के बीच काफी असमानताएं हैं। 

कोरोना महामारी में इस असमानता की भूमिका काफी अहम है, क्योंकि शुरुआत से अब तक यह बीमारी हर देश में अलग असर दिखा रही है। वायरस में नए बदलाव को लेकर स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निगरानी चल रही है। अभी तक की निगरानी में उन्हें कोई नया म्यूटेशन नहीं मिला है। उन्होंने बताया, जीनोम सीक्वेसिंग के दौरान वायरस में किसी बदलाव की जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed