{"_id":"5fbddbf6a8deab1c9a03ad3d","slug":"covid-19-cases-latest-news-update-today-cases-in-india-44376-new-infections-reported-in-last-24-hours-481-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus India: 24 घंटे में 44,376 नए मरीज मिले, कुल संक्रमित 92 लाख के पार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus India: 24 घंटे में 44,376 नए मरीज मिले, कुल संक्रमित 92 लाख के पार
Wed, 25 Nov 2020 09:53 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 25 Nov 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में 44 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट और वृद्धि का सिलसिला जारी है। मंगलवार को दैनिक मामलों में गिरावट के बाद आज एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 44,376 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, मंगलवार को 37,975 मामले सामने आए थे। देश में वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 92 लाख को पार कर गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 44,376 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 481 रही। देश में अब तक कुल 92,22,217 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
With 44,376 new #COVID19 infections, India's total cases rise to 92,22,217
विज्ञापन विज्ञापन
With 481 new deaths, toll mounts to 1,34,699 . Total active cases at 4,44,746
Total discharged cases at 86,42,771 with 37,816 new discharges in last 24 hrs pic.twitter.com/NETxXBlNeN — ANI (@ANI) November 25, 2020
86 लाख हुए संक्रमण मुक्त
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 86 लाख को पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में 37,816 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से इलाज के बाद घर लौटे हैं। इस तरह संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 86,42,771 हो गई है।
आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय मामलों की संख्या लगातार पांच लाख से नीचे बनी हुई है। वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4,44,746 है। वहीं, कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1,34,699 हो गई है।