फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   covid 19 cases latest news today 43893 new cases reported 508 patients died of infection

कोरोना के दैनिक मामलों में फिर हुई वृद्धि, 24 घंटे में सामने आए 43893 नए मामले

Wed, 28 Oct 2020 10:03 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 28 Oct 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
covid 19 cases latest news today 43893 new cases reported 508 patients died of infection
थर्मल स्क्रीनिंग करता सुरक्षा कर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में दर्ज की जा रही गिरावट के बीच आज फिर वृद्धि हुई है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को कोविड-19 के नए मामलों की संख्या बढ़ी है। मंगलवार को जहां 36,469 मामले रिपोर्ट किए गए थे वहीं बुधवार को 43,893 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 72 लाख के पार पहुंच गई है। इसके अलावा मृतकों की संख्या भी कल की तुलना में आज ज्यादा है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 43,893 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 508 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 के चलते अब तक देश में 79,90,322 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में 72 लाख से अधिक मरीज वायरस से ठीक हुए हैं। कोरोना से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 72,59,509 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 58,439 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से अपने घर लौटे हैं। 

देश में लगातार वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या और सक्रिय मामलों के बीच अंतर बढ़ रहा है। कोविड-19 के सक्रिय मामले लगातार सात लाख से नीचे बने हुए हैं। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 6,10,803 है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 15,054 मामलों की गिरावट आई है। वहीं, कोविड-19 के चलते अब तक देश में 1,20,010 मरीजों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed