फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid-19 cases and death in Indian Army, Air Force and Navy

Covid-19: तीनों सेनाओं में कोरोना मामलों की संख्या 19 हजार के पार, 35 की मौत

Wed, 16 Sep 2020 08:27 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 16 Sep 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 cases and death in Indian Army, Air Force and Navy
फाइल फोटो - फोटो : PTI

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से पूरा देश जूझ रहा है। ऐसे में भारत की सेनाएं भी इस महामारी से अछूती नहीं हैं। थल सेना में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,758 मामले सामने आए हैं। वहीं, नौसेना में इनकी संख्या 1365 और वायु सेना में 1761 है। यह जानकारी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने बुधवार को लोकसभा में दी। 

विज्ञापन


नाइक ने बताया कि भारतीय थल सेना में कोविड-19 संक्रमण से 32 लोगों की मौत हुई है तो वायु सेना में यह संख्या तीन है। वहीं, नौसेना में कोविड-19 संक्रमण से मौत का अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को ड्यूटी के दौरान जान गंवाने पर मिलने वाली टर्मिनल सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन



बुधवार को देश में कोविड-19 के 90,123 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई। देश में केवल 11 दिन में मामले 40 लाख से बढ़कर 50 लाख के पार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ो के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 82,961 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में बताया कि लेफ्ट विंग चरमपंथ से संबंधित हिंसा में मरने वालों (नागरिकों और सुरक्षा बल कर्मियों) की संख्या साल 2019 में 202 हो गई। यह संख्या साल 2010 में 1005 थी। उन्होंने कहा कि 2020 में (15 अगस्त तक) 2019 की इसी अवधि की तुलना में मृत्यु दर 137 से घटकर 102 हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed