फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News Updates: covid 19 case tally crosses 49 lakh mark with spike of 83809 new cases & 1054 deaths in last 24 hours

Coronavirus in India: देश में 49 लाख के पार पहुंचा कोरोना का आंकड़ा, एक दिन में सामने आए 83809 नए मामले

Tue, 15 Sep 2020 10:01 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 15 Sep 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
India CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News Updates: covid 19 case tally crosses 49 lakh mark with spike of 83809 new cases & 1054 deaths in last 24 hours
भारत में कोरोना केस - फोटो : PTI

देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 83,809 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस वायरस के कारण 1,054 मरीजों की मौत हो गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई है।

विज्ञापन

 

मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के मामले 49 लाख से ऊपर पहुंच गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान 83,809 नए मामले सामने आए हैं जबकि 1,054 मरीजों की मौत हो गई है।

देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 49,30,237 हो गई है। इसमें 9,90,061 सक्रिय मामले हैं। 38,59,400 लोगों ने इस वायरस को मात दी है और ठीक होने के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। वहीं, इस वायरस के चलते अब तक देश में 80,776 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।  

मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.64 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 9,90,061 मरीजों का इलाज चल रहा है। यह कुल मामलों का 20.08 फीसदी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक अब तक कुल 5.83 करोड़ नमूनों की जांच हुई है जिनमें से 10.73 लाख नमूनों की जांच सोमवार को की गई। देश में कोविड-19 के मामलों ने सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार किया था, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार पहुंचे।

जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय द्वारा दुनिया भर के देशों के कोविड-9 आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या के मामले में भारत पहले पायदान पर है। ब्राजील दूसरे और अमेरिका तीसरे नंबर पर है।

जेएचयू के आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित देशों में अमेरिका के बाद भारत दूसरे नंबर पर है। वहीं, संक्रमण से मौतों की संख्या के लिहाज से दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद भारत तीसरे नंबर पर है।

देश में पिछले 24 घंटे में 1,054 लोगों की मौत हुई, जिनमें से सबसे ज्यादा 363 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। कर्नाटक में 119, पंजाब में 68, उत्तर प्रदेश में 62, आंध्र प्रदेश में 60, पश्चिम बंगाल में 58, तमिलनाडु में 53, मध्यप्रदेश में 29, दिल्ली में 26, हरियाणा में 25, छत्तीसगढ़ में 18, गुजरात और जम्मू में 17-17, केरल और उत्तराखंड में 15-15 और राजस्थान और गोवा में 14-14 लोगों की मौत हुई।


वहीं असम में 13, ओडिशा में 11, तेलंगाना में 10, बिहार और पुडुचेरी में नौ-नौ, त्रिपुरा में सात, झारखंड में छह, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में पांच-पांच, सिक्किम में दो और अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, मेघालय और लद्दाख में एक-एक मरीज की मौत हुई।

देश में अब तक संक्रमण से 80,776 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में अब तक 29,894, तमिलनाडु में 8,434, कर्नाटक में 7,384, आंध्र प्रदेश में 4,972, दिल्ली में 4,770, उत्तर प्रदेश में 4,491, पश्चिम बंगाल में 4,003, गुजरात में 3,227, पंजाब में 2,424 और मध्य प्रदेश में 1,791 लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि संक्रमण की वजह से मरने वाले 70 फीसदी से ज्यादा लोग दूसरी बीमारियों से भी ग्रसित थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed