{"_id":"5e9c74f28ebc3e768c0d8f8b","slug":"covid-19-bulletin-19-april-2020-all-updates-and-big-5-news-of-the-days-on-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid 19 Bulletin: गोवा में कोरोना के सभी मरीज हुए ठीक, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid 19 Bulletin: गोवा में कोरोना के सभी मरीज हुए ठीक, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें
Sun, 19 Apr 2020 09:27 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 19 Apr 2020 09:27 PM IST
सार
भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। सरकार की तरफ से लॉकडाउन को बढ़ा कर तीन मई तक कर दिया गया है। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि वे सामाजिक दूरी का पालन करें। लेकिन इसके बाद भी दिन-ब-दिन मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में भारत में 1334 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 31 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अबतक 16,116 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं और 519 लोगों ने इस वायरस से जान गंवाई हैं। यहां पढ़ें देश में कोरोना से जुड़ी 19 अप्रैल 2020 की पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
विस्तार
23 राज्यों के 54 जिलों में पिछले 14 दिनों से कोरोना का कोई मामला नहीं
विज्ञापन
देश में कोरोना वायरस को लेकर दैनिक संवाददाता सम्मेलन में रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय और आईसीएमआर ने इससे जुड़े नए तथ्य और आंकड़े सामने रखे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश के 23 राज्यों के 54 जिले ऐसे हैं, जहां पिछले 14 दिनों से कोई मामला सामने नहीं आया है।
पढ़ें पूरी खबर
अभी हॉटस्पॉट इलाकों में हो रहा कोरोना टेस्ट
आईसीएमआर ने रविवार को बताया कि देश में अबतक तीन लाख 86 हजार कोरोना वायरस टेस्ट हो चुके हैं। डॉ. आर गंगाखेड़कर ने कहा कि आईसीएमआर और निजी दोनों लैब में तेज गति से कोरोना वायरस टेस्ट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी हॉटस्पॉट इलाकों में रैपिड टेस्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
गोवा में कोरोना के सभी मरीज ठीक हुए, अब एक भी कोरोना मरीज नहीं
गोवा में कोरोना वायरस से संक्रमित सभी सात मरीज ठीक हो चुके हैं और सभी को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने रविवार को कहा कि इसी के साथ अब गोवा में कोरोना का कोई एक्टिव मरीज नहीं है मतलब गोवा कोरोना से मुक्त हो गया है।
पढ़ें पूरी खबर
रेल या विमान सेवाओं को शुरू करने का अभी कोई निर्णय नहीं
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार ने रेल या विमान यात्री सेवाओं का परिचालन शुरू करने का अभी कोई निर्णय नहीं किया है और इस विषय पर अभी कोई चर्चा करना व्यर्थ है।
पढ़ें पूरी खबर
कुछ शर्तों के साथ मजदूरों को काम करने की मिली अनुमति
गृह मंत्रालय ने कहा है कि लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए मजदूरों को कुछ शर्तों के साथ राज्य के भीतर उनके काम के स्थानों पर जाने की अनुमति दी जाएगी। गृह मंत्रालय ने रविवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फंसे मजदूरों की आवाजाही के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम जारी किया है।
पढ़ें पूरी खबर