{"_id":"5e9338958ebc3e75df7563ff","slug":"covid-19-bulletin-12-april-2020-all-updates-and-big-5-news-of-the-days-on-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid 19 Bulletin: 20 लाख 'सुरक्षा स्टोर' बनाने की योजना समेत कोरोना पर दिनभर की पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid 19 Bulletin: 20 लाख 'सुरक्षा स्टोर' बनाने की योजना समेत कोरोना पर दिनभर की पांच बड़ी खबरें
Sun, 12 Apr 2020 09:19 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:19 PM IST
सार
भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 918 मामले सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देशभर में 8447 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। इनमें से 764 लोग इस वायरस से ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, इस खतरनाक वायरस से अब तक 273 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें देश में कोरोना से जुड़ी 12 अप्रैल 2020 की पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में 20 लाख 'सुरक्षा स्टोर' बनाने की योजना
विज्ञापन
देशव्यापी लॉकडाउन के बीच सरकार की योजना देशभर में 20 लाख 'सुरक्षा स्टोर' बनाए जाने की है। कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए लोगों एवं माल की आवाजाही पर 14 अप्रैल तक सार्वजनिक पाबंदी (लॉकडाउन) लगाई गई है और इसके आगे बढ़ने की संभावना है। सरकार की योजना मोहल्लों के किराना स्टोर को चिन्हित करके उन्हें 'सुरक्षा स्टोर' में तब्दील करना है। यह स्टोर दैनिक वस्तुओं की आपूर्ति करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूएई में फंसे भारतीय नागरिकों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें भेजा जाएगा
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कोरोना वायरस संकट को लेकर अपने यहां फंसे हुए भारतीयों और अन्य देशों के नागरिकों को वापस भेजने की पेशकश की है, बशर्ते कि उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आए। भारत में नियुक्त यूएई के राजदूत ने गल्फ न्यूज से यह कहा है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
कोरोना के इलाज के लिए 40 से अधिक वैक्सीन को तैयार करने का काम जारी
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और आईसीएमआर ने रविवार को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन करते हुए बताया कि अब तक देश में कुल 8447 लोग इस वायरस से संक्रमित है। वहीं, आईसीएमआर की तरफ से डॉ मनोज मुरहेकर ने बताया कि 40 से अधिक वैक्सीन को तैयार करने का काम चल रहा है।
पढ़ें पूरी खबर
स्पेन में 19 दिन में सबसे कम मौतें
स्पेन में कोरोना वायरस से शनिवार को सबसे कम 510 लोगों की मौतें हुई हैं। स्पेन कोरोना से दूसरा सबसे प्रभावित देश है। यहां अब तक 161,852 मामले पाए गए हैं और 16,353 लोग इस संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। साथ ही सरकार ने सोमवार से मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर के कर्मचारियों को काम पर लौटने की अनुमति दे दी है। इनके लिए एक करोड़ मास्क भी बांटे जाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर
कोरोना से ठीक होकर घर लौटे ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन
कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है। ब्रिटिश पीएम पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था।
पढ़ें पूरी खबर