फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain Prime Minister Boris Johnson discharged from hospital after recovering from Coronavirus says Downing Street

कोरोना से ठीक होकर घर लौटे ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन, अस्पताल के स्टाफ का जताया आभार

Sun, 12 Apr 2020 06:57 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 12 Apr 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Britain Prime Minister Boris Johnson discharged from hospital after recovering from Coronavirus says Downing Street
बोरिस जॉनसन

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है। ब्रिटिश पीएम पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस से संक्रमित होने के 10 दिन बाद पिछले रविवार को 55 वर्षीय जॉनसन को लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें इलाज के दौरान तीन दिनों तक आईसीयू में रखा गया और गुरुवार को हालात स्थिर होने के बाद वार्ड में स्थानांतरित किया गया। 
विज्ञापन


डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि प्रधानमंत्री जब तक पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते हैं, वह अपने निवास पर ही रहेंगे। उनकी मेडिकल टीम की परामर्श के अनुसार, पीएम तुरंत काम पर नहीं लौटेंगे। वह सेंट थॉमस में मिली शानदार देखभाल के लिए हर किसी का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रधानमंत्री की मंगेतर कैरी साइमंड्स ने ट्विटर पर कहा कि आप सभी का धन्यवाद जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में इस तरह के समर्थन वाले संदेश भेजे। आज मैं अविश्वसनीय रूप से भाग्यशाली महसूस कर रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed