फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus lowest deaths in 19 days in Spain employees will return to work from Monday

कोरोनाः स्पेन में 19 दिन में सबसे कम मौतें, सोमवार से काम पर लौटेंगे कर्मचारी

Sun, 12 Apr 2020 03:13 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 12 Apr 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus lowest deaths in 19 days in Spain employees will return to work from Monday
स्पेन कोरोना से दूसरा सबसे प्रभावित देश है।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक एक लाख आठ हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 17 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं और चार लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


इस बीच स्पेन में राहत थोड़ी राहत की खबर है। वहां कोरोना से शनिवार को सबसे कम 510 लोगों की मौतें हुई हैं। स्पेन कोरोना से दूसरा सबसे प्रभावित देश है। यहां अब तक 161,852 मामले पाए गए हैं और 16,353 लोग इस संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन


इधर, सरकार ने सोमवार से मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर के कर्मचारियों को काम पर लौटने की अनुमति दे दी है। इनके लिए एक करोड़ मास्क भी बांटे जाएंगे। हालांकि अभी फ्रांस और पुर्तगाल से लगी सीमा को आगे भी दो हफ्तों तक बंद रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ ब्रिटेन में शनिवार को कोरोना से 917 लोगों की मौत हुई है। इनमें से एक 11 साल के बच्चा भी शामिल है। यह ब्रिटेन में कोरोना वायरस से सबसे कम उम्र की मौत है। यहां अभी तक कुल 73,758 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, वहीं 9,875 लोग इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने बताया कि देश में अभी कोरोना चरम पर नहीं पहुंचा है। लेकिन अस्पतालों में जगह नहीं है। लोग सामाजिक दूरी का पालन करें, इस महामारी से बचने का यही तरीका है। अभी तक अमेरिका, स्पेन, इटली और फ्रांस में ही 10 हजार से ज्यादा मौतें हुईं हैं।


ब्रिटेन के वैज्ञानिकों के नए शोध के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति से छह नहीं 13 फीट तक फैल सकता है। संक्रमित लोगों को घर में परिवार के साथ क्वारंटीन करना सही नीति नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed