फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID-19: 2706 new cases found in 24 hours, active cases crossed 17 thousand, 25 died

COVID-19 : चौबीस घंटे में मिले 2706 नए संक्रमित, सक्रिय केस 17 हजार पार, 25 की मौत

Mon, 30 May 2022 09:56 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 30 May 2022 09:56 AM IST
सार

सक्रिय केस 611 बढ़कर अब 17,698 पर पहुंच गए हैं। वहीं, कुल मृतक संख्या 5,24,611 हो गई है। 
 

विज्ञापन
COVID-19: 2706 new cases found in 24 hours, active cases crossed 17 thousand, 25 died
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2706 नए केस मिले हैं। शनिवार को 2828 केस मिले थे।  इस दौरान 25 और लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। 
विज्ञापन

सक्रिय केस 611 बढ़कर अब 17,698 पर पहुंच गए हैं। वहीं, कुल मृतक संख्या 5,24,611 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 4,31,55,749 हो गए हैं। सक्रिय केस कुल संक्रमितों के 0.04 फीसदी हैं। वहीं, कोविड रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है। दैनिक संक्रमण दर 0.97 तो साप्ताहिक दर 0.58 फीसदी है। कोरोना मृत्यु दर की बात करें तो यह फिलहाल 1.22 फीसदी है।


24 घंटे में 2070 लोग स्वस्थ हो गए। इस तरह अब तक कुल 4,26,13,440 संक्रमित इस महामारी से उबर चुके हैं। कोरोना टीकाकरण अभियान की बात करें तो अब तक देश में कुल 193.31 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed