फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Court summoned Congress leader Shashi Tharoor June 7 over scorpion remark against PM Modi

अदालत ने पीएम मोदी के खिलाफ ‘बिच्छू’ संबंधी टिप्पणी पर थरूर को किया तलब

Sat, 27 Apr 2019 08:09 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 27 Apr 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
Court summoned Congress leader Shashi Tharoor June 7 over scorpion remark against PM Modi
कांग्रेसी नेता शशि थरूर (फाइल फोटो)

एक अदालत ने शनिवार को यहां एक शिकायत पर कांग्रेसी नेता शशि थरूर को सात जून को तलब किया। शिकायत थरूर की इस कथित टिप्पणी को लेकर की गई कि एक आरएसएस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना ‘शिवलिंग पर बैठे बिच्छू’ से की थी। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने दिल्ली भाजपा नेता राजीव बब्बर द्वारा थरूर के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि शिकायत की। बब्बर का कहना है कि कांग्रेसी नेता के बयान से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।

विज्ञापन


थरूर ने पिछले साल अक्तूबर में दावा किया था कि एक आरएसएस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना ‘शिवलिंग पर बैठे बिच्छू’ से की थी। शिकायत में कहा गया, ‘मैं भगवान शिव का भक्त हूं... हालांकि, आरोपी (थरूर) ने करोड़ों शिव भक्तों की भावनाओं को नजरअंदाज किया और यह बयान दिया जिससे भारत और देश के बाहर मौजूद भगवान शिव के सभी भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंची।’
विज्ञापन


इसमें कहा गया, ‘शिकायतकर्ता की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची और आरोपी ने जानबूझकर यह द्वेषपूर्ण कृत्य किया जिसका उद्देश्य उनकी धार्मिक आस्थाओं का अपमान करके भगवान शिव के भक्तों की धार्मिक भावनाओं को आहत करना था।’ शिकायत मानहानि से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं 499 और 500 के तहत दायर की गई। थरूर ने यह कथित टिप्पणी पिछले साल बेंगलूर साहित्य महोत्सव में की थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि यह बयान उनका नहीं है बल्कि यह पिछले छह सालों से सार्वजनिक रूप से मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थरूर ने महोत्सव में अपने भाषण में कहा कि एक अज्ञात आरएसएस सूत्र ने एक पत्रकार से कहा था जिसका मैं हवाला देता हूं जिसमें आरएसएस नेता ने मोदी को नियंत्रित करने में नाकामी रहने पर अपनी हताशा जताई। उन्होंने कहा था, ‘व्यक्ति ने कहा कि मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह हैं। आप उसे हाथ से नहीं हटा सकते और आप इसे चप्पल से भी नहीं मार सकते।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed