फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Court sent to Separatist leader Shabbir Shah 7-day ED custody in terror funding case

दिल्ली कोर्ट ने अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को 7 दिन की ED रिमांड पर भेजा 

Wed, 26 Jul 2017 05:05 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 26 Jul 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
Court sent to Separatist leader Shabbir Shah 7-day ED custody in terror funding case
delhi court
प्रमुख अलगाववादी नेता और डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी के चेयरमैन शब्बीर अहमद शाह को हवाला लेनदेन के सिलसिले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 दिनों के लिए ईडी की रिमांड पर भेजा है। बताते चलें कि आतंकवादियों को फंडिंग करने के आरोप मेें अलगाववादी नेता शबीर शाह को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था जहां पर कोर्ट ने उसको सात दिनों के  लिए ईडी की रिमांड पर भेजना का आदेश दिया है।  
विज्ञापन


मामले में कोर्ट में पेश हुए सब्बीर शाह ने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है, यह केवल राजनीतिक साजिश है। 
 



गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने मामले में शब्बीर शाह के खिलाफ मामला दर्ज किया था जिसमें वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा था। इस सिलसिले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इस अलगाववादी नेता पर टेरर फंडिंग के सिलसिले में भी एनआईए जांच कर रही है। शब्बीर शाह को मंगलवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। शब्बीर से पहले सोमवार को 7 आरोपी गिरफ्तार किए गए थे । 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed