फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   court says it seems Anil Deshmukh got Rs 4.7 crore from Sachin Waze over Money laundering case

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: अनिल देशमुख ने सचिन वाजे से लिए थे 4.7 करोड़ रुपये, पैसों के लेनदेन से मिले संकेत

Sun, 19 Sep 2021 02:08 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 19 Sep 2021 02:08 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस महीने मामले में वाजे, देशमुख के निजी सचिव (अतिरिक्त जिलाधीश पद के अधिकारी) संजीव पलांदे, निजी सहायक शिंदे और 11 अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। कोर्ट ने इस पर कहा कि देशमुख ने सचिन वाजे से करोड़ रुपये लिए। 

विज्ञापन
court says it seems Anil Deshmukh got Rs 4.7 crore from Sachin Waze over Money laundering case
अनिल देशमुख, फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई की एक विशेष अदालत ने कहा कि पैसों के लेनदेन से प्रथम दृष्टया यह संकेत मिलता है कि महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पूर्व पुलिसकर्मी सचिन वाजे तथा अपने सहायक कुंदन शिंदे से 4.7 करोड़ रुपये लिए थे।अदालत ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में वाजे और अन्य के खिलाफ दाखिल आरोपपत्र पर संज्ञान लिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस महीने मामले में वाजे, देशमुख के निजी सचिव (अतिरिक्त जिलाधीश पद के अधिकारी) संजीव पलांदे, निजी सहायक शिंदे और 11 अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया।

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश एम जी देशपांडे ने 16 सितंबर को आरोपपत्र पर संज्ञान लिया था और अदालत का विस्तृत आदेश शनिवार को उपलब्ध हुआ। अदालत ने अपने आदेश में कहा, ‘बयानों और आरोप का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने पर पैसों के लेनदेन से प्रथम दृष्टया संकेत मिलता है कि अनिल देशमुख को सचिन वाजे और कुंदन शिंदे से 4.7 करोड़ रुपये मिले थे।’
विज्ञापन


अनिल देशमुख ने यह राशि साई शिक्षण संस्था के खाते में जमा कराई
अदालत ने कहा कि देशमुख ने इस धनराशि को ऋषिकेश देशमुख के निर्देशों पर हवाला के जरिए मामले में सभी आरोपियों सुरेंद्र जैन और वीरेंद्र जैन को भेज दिया। फिर इस पैसे को उन कंपनियों के जरिए श्री साई शिक्षण संस्था के खाते में जमा कर दिया गया जो केवल कागजों पर थी। यह संस्था देशमुख की है। अदालत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मनी लांड्रिंग अधिनियम (पीएमएलए) से संबंधित प्रावधानों के तहत मुकदमा चलाने के लिए प्रथम दृष्टया पर्याप्त सबूत हैं।ऋषिकेश देशमुख राज्य के पूर्व गृह मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अनिल देशमुख के बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन वाजे से ईडी कर रही पूछताछ
मुंबई पुलिस के पूर्व सहायक इंस्पेक्टर वाजे को फरवरी में यहां उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास एक एसयूवी मिलने के मामले में इस साल मार्च में गिरफ्तार किया गया था। इस एसयूवी में विस्फोटक सामग्री मिली थी। अदालत ने आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के बाद सभी आरोपियों को सम्मन जारी किए। मामले की सुनवाई 27 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed