फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Court rejects bail plea of Yes Bank founder Rana Kapoor

अदालत ने यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की जमानत याचिका खारिज की

Fri, 03 Apr 2020 09:39 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, मुंबई 
पीटीआई, मुंबई  Published by: अमित कुमार Updated Fri, 03 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Court rejects bail plea of Yes Bank founder Rana Kapoor
राणा कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की अंतरिम जमानत याचिका को शुक्रवार को मुंबई की एक अदालत ने खारिज कर दिया है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में वह न्यायिक हिरासत में रखा है। राणा कपूर (62) ने यह दावा करते हुए जमानत का अनुरोध किया था कि उनके स्वास्थ्य की मौजूदा स्थिति में जेल में उन्हें कोरोना वायरस का संक्रमण होने का खतरा है। वकील सुभाष जाधव के माध्यम से दायर याचिका में उन्होंने दावा किया कि वह लंबे समय से प्रतिरोधक क्षमता की कमी से जूझ रहे हैं और इसके चलते उनके फेफड़े और त्वचा में संक्रमण हो जाता है।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी दावा किया कि वह 18 सालों से उच्च रक्तचाप, बेचैनी महसूस होने की समस्या और अवसाद से ग्रसित हैं। मगर अदालत ने उन्हें अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें पिछले महीने धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। ईडी के अनुसार जब कपूर के हाथों में यस बैंक की कमान थी तब बैंक ने 30,000 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था, जिसकी वसूली नहीं हो पाई।
विज्ञापन


ईडी का आरोप है कि बड़े कर्जों का आवंटन करने के लिए कपूर, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य को उनके परिवार के नियंत्रण वाली कंपनियों के जरिए 4,300 करोड़ रुपए का फायदा हुआ तथा यह रकम रिश्वत के तौर पर मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed