{"_id":"578e9b434f1c1b197fc4bce1","slug":"court-notice-to-google-on-posting-photo-of-modi-as-culprit","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों की टॉप 10 सूची में पीएम मोदी, गूगल को कोर्ट का नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अपराधियों की टॉप 10 सूची में पीएम मोदी, गूगल को कोर्ट का नोटिस
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 20 Jul 2016 04:59 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल सर्च इंजन गूगल द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो टॉप टेन अपराधियों की सूची में छापने पर इलाहाबाद की जिला अदालत ने गूगल को नोटिस जारी किया है। गूगल पर मुकदमा दर्ज करने की अर्जी सीजेएम कोर्ट से खारिज होने के बाद इसके खिलाफ निगरानी(रिवीजन) दाखिल की गई है। कोर्ट ने निगरानी सुनवाई के लिए मंजूर करते हुए गूगल को नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई 31 अगस्त को होगी। भाजपा नेता और अधिवक्ता सुशील मिश्र ने इस मामले पर सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था।
विज्ञापन
सीजेएम ने परिवाद खारिज कर दिया तो उन्होंने इसके खिलाफ निगरानी दाखिल कर दी है। आरोप है कि अमेरिकी मल्टी नेशनल कंपनी गूगल सर्च इंजन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम और फोटो दुनिया भर के टॉप टेन अपराधियों की सूची में डाल दिया। यह देश को और प्रधानमंत्री को बदनाम करने की सोची समझी साजिश है।
विज्ञापन
इस कार्य से देश की प्रतिष्ठा धूमिल हुई और यह कार्य मानहानि की श्रेणी में आता है। पूर्व में सीजेएम कोर्ट ने यह कहते हुए अर्जी खारिज कर दी थी कि मामला दीवानी प्रकृति का है और किसी अपराध का होना नहीं पाया जा रहा है। इस आदेश के खिलाफ निगरानी दाखिल की गई है। वादी का कहना है कि गूगल ने भारत के प्रधानमंत्री की छवि खराब करने के लिए
विज्ञापन