फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   couples from different communities tied knot at mass marriage ceremony, state ministers were present

गुजरात: सामूहिक विवाह आयोजन में शादी के बंधन में बंधे विभिन्न धर्मों के 271 जोड़े 

Sun, 22 Dec 2019 01:09 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 22 Dec 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
couples from different communities tied knot at mass marriage ceremony, state ministers were present
सामूहिक विवाह आयोजन में 271 जोड़ों ने की शादी - फोटो : ANI

गुजरात के सूरत में विभिन्न धर्मों के 271 जोड़े सामूहिक विवाह आयोजन में शादी के बंधन में बंध गए हैं। पिछले नौ सालों से आयोजित हो रहे इस समारोह में राज्य के मंत्री भूपेंद्रसिंह चुडासमा और गणपतसिंह वसावा भी शामिल रहे। इस साल शनिवार को हुआ आयोजन पीपी सवानी ग्रुप और किरण जेम्स ने किया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन



जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और शादी की रस्में अदा की। 271 जोड़ों में मुस्लिम समुदाय के जोड़े भी शामिल थे और उन्होंने अपने धर्म अनुसार शादी की। एक नवविवाहिता ने कहा, 'मेरा कोई भाई या बहन नहीं है। मैं इस समारोह के लिए आभारी हूं। मेरे माता-पिता की एक सामान्य शादी हुई थी। आयोजकों ने बहुत अच्छा प्रबंध किया था। मेरा समर्थन करने के लिए मैं अपने पिता को धन्यवाद देना चाहती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जोड़ों का अपनी बेटियां और दामाद के तौर पर जिक्र करते हुए एक आयोजक महेश सावनी ने कहा, 'हम कई समूहों के सहयोग से कई सालों से इस समारोह को अंजाम दे रहे हैं। इस साल, हम दूल्हे के परिवारों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए राजी करते हुए हेलमेट दे रहे हैं। इस समारोह में लोग विभिन्न समुदायों से आते हैं लेकिन किसी भी आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता है। पूरे भारत से यहां लोग अपनी शादी के लिए आते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed