फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Couple spends two hours on roof of car swept away in river in Gujarat

Gujarat: साबरकांठा में डेढ़ किलोमीटर तक नदी में बही कार, दंपती ने छत पर चढ़कर बचाई जान, दो घंटे बाद आई मदद

Sun, 08 Sep 2024 09:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साबरकांठा (गुजरात)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साबरकांठा (गुजरात) Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 08 Sep 2024 09:31 PM IST
सार

Gujarat: गुजरात के साबरकांठा जिले में रविवार को एक दंपती ने अपनी कार की छत पर करीब दो घंटे बिताए। कार एक पुल को पार करते समय उफनती नदी में बह गई थी। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। 

विज्ञापन
Couple spends two hours on roof of car swept away in river in Gujarat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

गुजरात के साबरकांठा जिले में रविवार को एक दंपती ने अपनी कार की छत पर करीब दो घंटे बिताए। कार एक पुल को पार करते समय उफनती नदी में बह गई थी। कार पूरी तरह से पानी में डूब गई थी और उसकी केवल छत ही नजर आ रही थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


स्थानीय दमकल अधिकारी कमल पटेल के मुताबिक, कार पुल को पार करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन यह बह कर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर चली गई थी। उस समय नदी के तेज बहाव और बढ़े हुए जलस्तर ने बचाव कार्य को मुश्किल बना दिया। दंपति कार से बाहर निकलकर उसकी छत पर चढ़ने में सफल रहे और वहां दो घंटे तक सुरक्षित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस दौरान नदी के किनारे स्थानीय लोग भी जमा हुए। कई लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया। दमकल विभाग के कर्मियों ने पानी के स्तर कम होने का इंतजार किया और एक बचाव दल को नाव और अन्य उपकरणों के साथ मदद के लिए बुलाया। 

जान बचने के बाद सुरेश मिस्री ने बताया कि उन्होंने यह सोचकर पुल पार करने का प्रयास किया कि यह सुरक्षित है, क्योंकि उन्होंने एक दूसरे वाहन को सुरक्षित रूप से दूसरी ओर जाते देखा था। जैसे ही जलस्तर बढ़ा और बहाव तेज हुआ कार डेढ़ किलोमीटर दूर तक बह गई। इसके बाद उन्होंने दमकल विभाग और पुलिस को मदद के लिए फोन किया, तो उन्होंने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed