{"_id":"5d1f5c798ebc3e3ce43f7806","slug":"couple-murdered-for-inter-caste-marriage-in-tuticorin-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में अंतरजातीय विवाह करने पर दंपति की हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु में अंतरजातीय विवाह करने पर दंपति की हत्या
Fri, 05 Jul 2019 07:49 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूतीकोरिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूतीकोरिन
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 05 Jul 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
झूठी शान के लिए हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)
तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में झूठी शान के लिए एक दंपति की हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल एक दलित दंपति की हत्या उसके घर में एक गिरोह ने कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
महिला के पिता को इस संबंध में गिरफ्तार किया गया है। बृहस्पतिवार को हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुरुष के परिवार ने विरोध जताया। महिला तीन महीने की गर्भवती थी।
कुलाथार स्थित अपने घर में 24 वर्षीय सोलाईराजा और 21 वर्षीय पेटचियाम्मल खून से लथपथ मिले थे। उनके शरीर पर गहरे जख्मों के निशान थे।
एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दरअसल यह दंपति अनुसूचित जाति की अलग-अलग उपजातियों से ताल्लुक रखते थे। दोनों ने एक मंदिर में प्रेम विवाह किया था जिस पर महिला के पिता ने आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों और पुरुष के परिवार के सदस्यों द्वारा विरोध जताए जाने के बाद महिला के पिता को मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।