फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   couple caught in the hotel

इश्क में प्रेमी बना वेटर तो प्रेमिका रिसेप्शनिस्ट

Sun, 19 Jun 2016 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,झांसी
ब्यूरो/अमर उजाला,झांसी Updated Sun, 19 Jun 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
couple caught in the hotel

तेरे इश्क में हर सितम उठाएंगे सनम। कुछ यही इरादा लेकर सिक्किम से भागा नाबालिग प्रेमी जोड़ा गुजारे के लिए दतिया के एक होटल में वेटर और रिशेस्पशनिस्ट बन गया। शुक्रवार देर रात नवाबाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। दो दिनों से झांसी में प्रेमी जोड़े को तलाश रही सिक्किम पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


नेपाल निवासी ग्याहरवीं के छात्र की मुलाकात सिक्किम में दसवीं की छात्रा से हई। दोनों के बीच कुछ ही दिनों में प्यार हो गया। उनके इश्क को परिजनों से मंजूरी न मिलने की आशंका पर दोनों ने अपना अलग घरौंदा बनाने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन


10 जून को दोनों घरवालों की नजरें बचाकर सिक्किम से भाग निकले और सीधे झांसी आ गए। झांसी आने के बाद दोनों इलाइट चौराहा के पास स्थित एक होटल में रुके। इसके बाद दतिया पहुंचे, जहां जीवनयापन करने की मंशा से एक होटल में काम करने लगे। होटल में युवती रिसेप्शनिस्ट बन गई और युवक वेटर। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सिक्किम पुलिस लोकेशन मिलने पर शुक्रवार की दोपहर झांसी आ गई। पुलिस ने इलाइट चौराहा स्थित होटल पर छापा मारा तो पता चला कि दोनों यहां से जा चुके हैं। इसके बाद नवाबाद थाना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उनकी लोकेशन देखी, जो दतिया के एक होटल में मिली।

इसके बाद नवाबाद पुलिस ने सिक्किम पुलिस के साथ दतिया के होटल में छापा मारकर देर रात दोनों को बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों और सिक्किम पुलिस के हवाले कर दिया।


भोपाल और जालौन से भागकर आए प्रेमी युगल पकड़े गए 
नवाबाद थाना पुलिस ने शनिवार को रेलवे स्टेशन के बाद संदिग्धावस्था में घूमते प्रेमी युगल को दबोच लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि वह भोपाल से भागकर आए हैं। वहीं, खुशीपुरा में ठहरे जालौन के चुरखी थाना क्षेत्र निवासी एक और प्रेमी युगल को दोपहर में पुलिस ने पकड़ लिया।

थानाध्यक्ष नवाबाद आरबी यादव ने बताया कि भोपाल और जालौन की पुलिस को प्रेमी युगलों के पकड़े जाने की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed