फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   country's largest National Cancer Institute will start from next year

जुलाई-2018 तक शुरु हो जाएगा देश का सबसे बड़ा कैंसर संस्थान

Wed, 21 Dec 2016 03:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Dec 2016 03:46 AM IST
विज्ञापन
country's largest National Cancer Institute will start from next year

हरियाणा के झज्जर में बन रहे देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में जुलाई-2018 से मरीजों को इलाज मिलना शुरू हो जाएगा। बिल्डिंग निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। राज्य सरकार के अलावा अलग-अलग एजेंसियों और पंचायती स्तर पर भी लगातार संवाद किया जा रहा है ताकि निर्माण कार्य में किसी तरह की दिक्कत न हो और तय समय पर मरीजों को सुविधा मिलनी शुरु हो जाए। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के उप निदेशक (प्रसाशन) वी.श्रीनिवास ने बताया कि 2035 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे देश के  सबसे बड़ा कैंसर संस्थान में जुलाई-2018 से मरीजों को इलाज मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


निर्माण कार्य में किसी तरह की दिक्कत न आए और किसी एजेंसी से अनुमति मिलने में दिक्कत न हो इसके लिए हरियाणा सरकार से निरंतर समन्वय किया जा रहा है। कैंसर इंस्टीट्यूट का निर्माण कार्य मार्च-2018 और रेजिडेंशियल ब्लॉक का निर्माण कार्य अगस्त-2018 और मेडिकल इक्युपमेंट खरीदने का कार्य जुलाई-2018 तक पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


710 बिस्तरों वाले राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में 26 ऑपरेशन थियेटर, जांच के लिए 15 प्रयोगशाला का निर्माण कराया जा रहा है। 200-200 बिस्तर सर्जिकल ऑनकोलॉजी और मेडिकल ऑनकॉलोजी के लिए होगा। रेडिएशन ऑनकोलॉजी के लिए 120 बिस्तर, पैलिएटिव केयर के लिए 40 बिस्तर इसके अलावा न्यूक्लियर मेडिसिन, एनेस्थीसिया, आपातकालीन, आईसीयू और डे-केयर के लिए बिस्तर सुरक्षित होंगे। सभी विभागों के लिए जरुरी अनुमति एटोमिक एनर्जी रेगुलेटरी एजेंसी से ले ली गई है। उम्मीद है कि हर वर्ष संस्थान में 10 लाख मरीजों को इलाज मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed