फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Country's largest Covid care center will be closed from September 15 due to lack of patients

देश का सबसे बड़ा कोविड देखभाल केंद्र मरीजों की कमी के कारण 15 सितंबर से बंद होगा

Mon, 07 Sep 2020 05:54 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 07 Sep 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Country's largest Covid care center will be closed from September 15 due to lack of patients
कोविड केयर सेंटर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

कर्नाटक के बंगलूरू में बनाया गया एक कोविड देखभाल केंद्र मरीजों की कमी की वजह से बंद किया जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका ने एक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र को कोविड देखभाल केंद्र बनाया था। लेकिन अब मरीजों के नहीं आने की वजह से इसे 15 सितंबर से बंद कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


बिना लक्षण और हल्के लक्षण वाले कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए बनाए गए इस केंद्र को देश का सबसे बड़ा केंद्र बताया गया था। इसमें 10,000 से ज्यादा बिस्तरों की व्यवस्था की गई थी। हालांकि ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के चार सितंबर के आदेश के मुताबिक, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोविड देखभाल कार्यबल बल के प्रमुख की सलाह पर इस केंद्र को बंद करने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


बैठक में फैसला लिया गया कि इस केंद्र में लगाए गए बिस्तर, गद्दे, पंखे, कूड़ेदान, पानी की मशीन आदि सामान को सरकारी छात्रावासों और अस्पतालों को नि:शुल्क दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों ने बताया कि बिना लक्षण वाले और हल्के लक्षण वाले मरीजों को घर में ही पृथक-वास में रखने के सरकार के फैसले के बाद इन केंद्रों में भर्ती होने वाले संक्रमितों की संख्या में काफी कमी आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed